लैंडिंग से पहले फटा विमान का टायर, जयपुर से चेन्नई जा रहे प्लेन में हड़कंप
जयपुर से चेन्नई आ रहे एक विमान का टायर लैंडिंग से पहले फट गया, जिससे आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। पायलट की सतर्कता से सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।

चेन्नई। जयपुर से चेन्नई जाने वाले विमान का रविवार सुबह लैंडिंग से पहले टायर फट गया। इसके बाद विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। गनीमत रही कि किसी को कुछ भी नुकसान नहीं हुआ। सभी यात्री सुरक्षित हैं। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं और लैंडिंग के बाद वे सुरक्षित उतर गए।
इससे पहल लैंडिंग से ऐन पहले पायलट को टायर के फटने की बात पता चली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सूचित किया और उन्होंने ऐसी परिस्थितियों में लैंडिंग के लिए नियमों के अनुसार काम किया। अधिकारियों के मुताबिक विमान का निरीक्षण करने पर पता चला कि पहिया नंबर 2 क्षतिग्रस्त था और टायर के बाएं हिस्से से कुछ टुकड़े निकल रहे थे।
यह भी पढ़ें: 2025 होगा सबसे गर्म साल, हीटवेव के दिनों की संख्या दोगुनी होने की आशंका: मौसम विभाग
अधिकारियों के अनुसार, लैंडिंग से पहले ही पायलट को टायर में खराबी का अंदेशा हो गया था। उन्होंने तुरंत हवाई अड्डा प्रशासन को सूचित किया, जिसके बाद सभी आपातकालीन व्यवस्थाएं सक्रिय कर दी गईं। आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए विमान को सुरक्षित लैंड कराया गया।
पायलट की सतर्कता और हवाई अड्डा अधिकारियों की तत्परता से विमान को सुरक्षित उतार लिया गया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। लेकिन ऐयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। लैंडिंग के बाद विमान की जांच की गई, जिसमें पहिया नंबर-2 बुरी तरह क्षतिग्रस्त पाया गया। इसके बाएं हिस्से से कई टुकड़े अंदर की ओर से बाहर निकल आए थे, जिससे यह पता चला कि टायर पहले ही फट चुका था।
घटना के बाद विमानन अधिकारियों ने टायर फटने के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। विशेषज्ञों की एक टीम इस बात की समीक्षा कर रही है कि तकनीकी खामी, रखरखाव में चूक या किसी अन्य कारण से यह घटना हुई। यह घटना विमानन सुरक्षा के प्रति सतर्कता की आवश्यकता को दर्शाती है और भविष्य में ऐसी परिस्थितियों से बचने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय अपनाने पर जोर दिया जा सकता है।