भोपाल की छत से शहर का नज़ारा

वन विहार का यह क्षेत्र अगर प्रकृति के लिए ना संजोया गया होता तो आज भोपाल इतना खूबसूरत भी ना दिखता

Updated: Dec 21, 2020, 05:41 PM IST

Next 
भोपाल की छत पर पहाड़ी बाबा का यह स्थान संभवत: भोपाल का सबसे ऊँचा स्थान है.. यहाँ से भोपाल एक खूबसूरत पेंटिंग की तरह नज़र आता है
1 / 4

1. भोपाल की छत पर पहाड़ी बाबा का यह स्थान संभवत: भोपाल का सबसे ऊँचा स्थान है.. यहाँ से भोपाल एक खूबसूरत पेंटिंग की तरह नज़र आता है

सन 1981 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह ने भोपाल के इस पहाड़ी इलाके में वन विहार की नींव रखी। वन विहार लगभग 1100 एकड़ का वनक्षेत्र अनेक पशु पक्षियों का डेरा है।

भोपाल के लगभग मध्य में मौजूद इस पहाड़ी इलाके ने ना सिर्फ शहर का ऑक्सीजन बैलेंस कर रखा है बल्कि जंगली जानवरों के लिए भी पर्याप्त जगह मुहैय्या कराता है। रिहायशी इलाके के बीचोंबीच स्थित इस वनक्षेत्र में बाघ, भालू जैसे घातक जानवरों को पिंजरे में रखा जाता है लेकिन काले हिरन से लेकर सांबर, चीतल, नील गाय जैसे अनेक जीव वन में आराम से घूमते फिरते नजर आते हैं।