तालाब किनारे पेड़ पर चढ़े तेंदुए ने फैलाई दहशत
तेंदुआ इंसानी बस्ती के आसपास ही रहता है मगर यह शर्मिला प्राणी जब कभी दिखाई देता है तो आकर्षण का केंद्र बन जाता है। हालाँकि इसकी ख़ूबसूरती और इससे भय ही इसकी जान के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित होता है।
1. तेंदुए को उतारने में वन विभाग अमले को करनी पड़ी मशक्कत
राजनांदगांव। राजनांदगांव में रविवार को एक तेंदुआ पेड़ पर चढ़ गया। तेंदुआ दिन भर पेड़ पर चढ़ा रहा। दिन भर पेड़ पर रहने के बाद वन विभाग काफी मशक्कत के बाद देर शाम तेंदुए को पेड़ से उतारने में सफल हो गया। रविवार दोपहर को राजनांदगांव ज़िले के साल्हेवारा क्षेत्र के रामपुर गांव में तेंदुए के पेड़ पर चढ़ने से गांव में हड़कंप मच गया। रविवार दोपहर को तालाब किनारे पेड़ के ऊपर तेंदुए को बैठे देख कर ग्रामीण दंग रह गए। पूरे गांव में तेंदुए के पेड़ पर चढ़े होने की खबर से दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। जल्द ही पेड़ के आस पास ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल प्रभाव से वन विभाग की टीम को तेंदुए के पेड़ पर चढ़े होने की सूचना दी।