मढ़ई सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बढ़ा पक्षियों का कुनबा, बर्ड्स सर्वे में मिली 270 प्रजातियां

मढ़ई में बर्ड्स का सर्वे किया गया, जहां इस साल 270 प्रजातियों के पक्षी मिले हैं। साल भर में 20 प्रजातियां बढ़ीं हैं, 2020 में 250 प्रजातियां मिली थीं। 8 राज्यों से आए 71 पक्षी प्रेमियों और सर्वेक्षकों की पारखी नजरों ने पक्षियों की गिनती की

Publish: Mar 05, 2021, 07:05 AM IST

Next 
खूबसूरती और प्राकृतिक संपदा के लिए फेमस है सतपुड़ा टाइगर रिजर्व
1 / 5

1. खूबसूरती और प्राकृतिक संपदा के लिए फेमस है सतपुड़ा टाइगर रिजर्व

यूं तो मढ़ई टाइगर्स के लिए जाना जाता है। लेकिन यहां पक्षियों की संख्या भी कम नहीं है, यहां हाल ही में संपन्न हुए बर्ड्स के सर्वे में करीब 270 प्रजातियों के पक्षियों के होने के प्रमाण मिले हैं।देश के 8 राज्यों से आए 71 सर्वेयर्स ने इस कठिन काम को अंजाम दिया है।