Polar Bears: 21वीं सदी के अंत तक खत्म हो जाएंगे

जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए जल्द ही कदम नहीं उठाए गए तो हो सकता है कि हम धरती के सबसे प्यारे जानवर पोलर बियर को हमेशा के लिए खो देंगे

Publish: Jul 22, 2020, 08:34 PM IST

Next 
 पोलर बियर को नहीं मिल रहा खाना
1 / 5

1. पोलर बियर को नहीं मिल रहा खाना

वैज्ञानिकों का कहना है कि आर्कटिक समुद्री बर्फ के सिकुड़ने के कारण कुछ आबादी पहले से ही अपनी अस्तित्व की सीमा तक पहुंच गई है। मांसाहारी जानवर आर्कटिक महासागर की समुद्री बर्फ पर सील का शिकार कर पेट भरते हैं। जैसे ही बर्फ टूटती है, जानवर लंबी सैर पर या किनारे पर घूमने के लिए मजबूर हो जाते हैं। लेकिन वहां उन्हें अपने या अपने शावकों के लिए भोजन शायद ही कभी मिलता है।