06 April Rashifal: लम्बित योजनाएं पूर्णता की ओर अग्रसर होंगी

शीघ्रता में लिया गया आपका निर्णय निकटस्थ को दूर कर सकता है

Updated: Apr 05, 2021, 07:45 PM IST

मेष:­- माता पिता के सहयोग से आर्थिक समस्या का समाधान होगा। मानसिक तनाव के कारणों को दूर करने से मन स्वतः शान्त हो जायेगा। आज बच्चों के भविष्य के लिए योजना बनाने के लिहाज से दिन अच्छा है। मतभेदों की श्रृंखला के विकसित हो जाने के कारण सामंजस्य बिठाने में कठिनाई का सामना करना होगा।

वृष:- किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिलते समय आत्मविश्वास की दृढ़ता आवश्यक है। हास परिहास की बातों को गंभीरता से लेने पर तनाव बढ़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य मानसिक परेशानी दे सकता है। आज की गई यात्रा न केवल आनंद दायक होगी बल्कि शिक्षाप्रद भी होगी।

मिथुन:- आज किया गया नवीन अनुबंध लाभकारी सिद्ध होगा। निवेश के समय शीघ्रता में निर्णय न लें। संभव है कि आज आपके मित्र आपकी हितकारिणी बातों को गंभीरता से न लें। प्रिय का अभाव आज आपको महसूस होगा। लम्बित योजनाएं पूर्णता की ओर अग्रसर होंगी।

कर्क:- आज अचानक आया हुआ धन आपके खर्च को नियंत्रित कर देगा। आज अपने आपको नियंत्रित रखें क्योंकि कोई रिश्तेदार आपके तनाव का कारण बन सकता है। शीघ्रता में लिया गया आपका निर्णय आपके किसी निकटस्थ को आपसे दूर कर सकता है। आज आपको कोई आकस्मिक उपहार मिल सकता है।

सिंह:- अपना मस्तिष्क स्वस्थ रखें, किसी को प्रत्युत्तर देने से बचें अन्यथा आपको दूसरों की टिप्पणी सुनने के लिए तैयार रहना चाहिए। आपके विनोदी स्वभाव के कारण आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। छिद्रान्वेषण की प्रवृत्ति को छोड़ देना चाहिए। जिसके ऊपर आत्मकृपा होती है उसी के ऊपर ईश कृपा भी होती है।

कन्या:- आज आर्थिक सुधार सुनिश्चित है और आपकी ऊर्जा उच्चस्तरीय होगी। आपके सहयोगी आपकी पीड़ा से अनभिज्ञ रहेंगे किन्तु निश्चिंत रहें आज आपका दुख स्वतः ही समाप्त हो जाएगा। किसी परिस्थिति से घबराने पर वह निकृष्ट ढंग से आपका पीछा करेगी।

तुला:- आज आर्थिक तौर पर कोई एक स्रोत लाभप्रद होगा। आज आप अपनी क्षमता का भरपूर प्रदर्शन कर सकेंगे। आज अकल्पनीय निमंत्रण मिलेगा। अपने प्रिय को किसी दूसरे मित्र के साथ देखकर आप उत्तेजित न हों,  अधिक भावनात्मक होने से हानि हो सकती है।

वृश्चिक: मानसिक दबाव और पारिवारिक मतभेद के कारण तनाव हो सकता है। बैंक से संबंधित लेनदेन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज किसी महत्वपूर्ण मित्र के यहाँ निमंत्रण में जा सकते हैं। आपके प्रिय की ओर से आपको कोई खास उपहार मिलेगा। महत्वपूर्ण क़दम उठाने से सफलता आपके पीछे पीछे चलेगी। आज सबकुछ आपके अनुकूल नहीं होगा।

धनु:- आज दिन बहुत अच्छा है। घर की आवश्यकताओं को भी महत्व देना चाहिए। प्रेम की दिशा में आज विवेक पूर्ण क़दम उठाने की आवश्यकता है। अन्यों के हस्तक्षेप के बाद भी जीवनसाथी का सहयोग और समर्थन पूर्ण रूप से मिलेगा।

मकर:- आपकी रचनात्मक प्रवृत्ति के कारण आपको शांति का अनुभव होगा। मनोरंजन और सौंदर्य की वृद्धि के लिए अनावश्यक खर्च न करें। तमाम मांगों के साथ परिवार का सहयोग भी मिलेगा। प्रिय पर संदेह करने से विवाद हो सकता है। आपका विनोदी स्वभाव ही आपकी सम्पत्ति है।

कुम्भ:- अपने आप को सदा प्रसन्न रखें क्योंकि यही आपकी पूंजी है। आज खुशमिज़ाज रहने से स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज आपके अपने ही समस्या का कारण बन सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत करते समय सुनियोजित शब्द विन्यास करें।

मीन:- आज अर्थोपार्जन की तीव्र लालसा आपके मन में उत्पन्न होगी। परिवार में तनाव की संभावना है। प्रेम की दृष्टि से अच्छा दिन है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य दुख निवृत्ति में सहयोगी होगा।आज यात्रा आनंद दायक होगी।