08 May Rashifal: अनावश्यक न बोलेने से बचें, स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें

परिवार के किसी सदस्य का व्यवहार आपकी परेशानी का कारण बन सकता है, सावधान रहें

Updated: May 08, 2021, 12:58 PM IST

Photo courtesy: Facebook
Photo courtesy: Facebook

मेष:- आज आपके घर से जुड़ा निवेश लाभदायक होगा। बाहर भ्रमण पर जाने से शांति मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। मेष राशि के जातकों को आज आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए, क्योंकि आध्यात्मिक शक्ति अनेक समस्याओं के उन्मूलन में सक्षम है। आज आप सच्चे प्रेम का अनुभव करेंगे। सायंकाल परिजनों के साथ भ्रमण पर जाकर मनोरंजन में आपकी भागीदारी हो सकती है।

वृष:- अपनी ज़िम्मेदारियों के प्रति निर्णय लेने के लिए स्पष्ट सोच आवश्यक है। बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने पारिवारिक शौक के लिए आज आपका समय ख़र्च हो सकता है। आज अपने प्रिय के प्रति आप अधिक संवेदनशील रहेंगे। लेकिन भावनाओं को नियंत्रित रखने की आवश्यकता है। अपने प्रतिस्पर्धी स्वभाव के कारण आप हर प्रतियोगिता में विजयी होंगे।  

मिथुन:-आज कोई अनचाहा मेहमान आपके घर आएगा। जिसके कारण आपका अनावश्यक खर्च हो सकता है। किसी विदेश में रहने वाले मित्र से आपको उपहार मिलेगा, जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा। आपकी व्यस्तता आपके जीवनसाथी के उदासी का कारण बन सकती है। अनावश्यक न बोलेने से बचें, स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें।

कर्क:- आपका विनोदी स्वभाव दूसरों के लिए प्रेरक बन सकता है। सामने वाला यह सोचने के लिए बाध्य हो जाएगा कि जीवन की ख़ुशी बाहर नहीं भीतर है। आज धर्म कार्य में आपका धन खर्च हो सकता है, जो मानसिक शांति का कारण बनेगा। कम अनुभवी लोगों के साथ धैर्य से काम लें। प्रिय की नाराज़गी को दूर करने के लिए आपकी मुस्कुराहट ही पर्याप्त है। इससे कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आज वैवाहिक जीवन की ख़ूबसूरती को आप समझ सकेंगे। आज आपके क़रीबी आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं।

और पढ़ें: सुख दुःख भोगते हुए सुधारें परलोक

सिंह:- आज आर्थिक सुधार के कारण मार्केटिंग करना आसान होगा। घरेलू सदस्य का व्यवहार आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। आज आप कोई खेल खेलकर खाली समय का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन सावधानी भी आवश्यक है। क्योंकि इस दौरान कोई दुर्घटना भी हो सकती है। आज आप जीवनसाथी की उपेक्षा के शिकार हो सकते हैं, अतः इसे नज़रअंदाज़ करना चाहिए।

कन्या:- क्षणिक क्रोध विवाद का कारण बन सकता है। आर्थिक संकट दूर करने में आज माता पिता मददगार होंगे। घरेलू काम तनाव का कारण बन सकता है। आज प्रिय की ओर से बहुत सारी ख़ुशियां मिलेंगी, इसलिए आपकी ऊर्जा उच्चस्तरीय होगी। आज धार्मिक कार्य के लिए भी कुछ समय निकाल सकते हैं। ज़िन्दगी की मुश्किलों का सामना करने में जीवनसाथी का प्रेम मददगार होगा। आपकी अव्यवस्थित दिनचर्या के कारण आत्मविश्वास में कमी आ सकती है।

तुला:- अधिक चिंता के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है, इसके लिए शंका और झुंझलाहट से मुक्त होना पड़ेगा। लम्बे समय के लिए किया गया निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। मित्रों के सहयोग को आज आप अनुभव करेंगे। संयमित वाणी का प्रयोग करें। परिवार को संभालने में कई बार आप अपने आप को वक्त नहीं दे पाते, लेकिन आज आप ख़ुद को भी समय दे पाएंगे। आज कुछ मामलों में आपकी असहमति आपके रिश्ते को कमज़ोर कर सकते हैं। कोई ख़ास बात निराशा का कारण बन सकती है।

वृश्चिक:- आज आपका स्वास्थ्य परेशानी का कारण बन सकता है। आज पैसे की बहुत आवश्यकता होगी लेकिन आपके पास धन का अभाव रहेगा। इसलिए पैसे का महत्व आपके समझ में आएगा। आज बहुत दूर रहनेवाला कोई रिश्तेदार आपके संपर्क में आएगा। जीवनसाथी के साथ आज की शाम कुछ ख़ास रहेगी। छात्रों को विषय की गंभीरता के विषय में अपने गुरु से परामर्श करना चाहिए।

और पढ़ें: अविचल भक्ति प्राप्त करने का संतों का मार्ग

धनु:- आज बिना किसी की मदद के आप धनार्जन करने में सक्षम होंगे, केवल आपके अंदर आत्मविश्वास की आवश्यकता है। आज जीवनसाथी की ओर से हर ख़ुशी आपको मिलेगी, इसलिए दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के लोगों को नशे से दूर रहना चाहिए, क्योंकि इससे आपका स्वास्थ्य और समय दोनों नष्ट होता है। यदि विवाहित हैं तो बच्चे की शिकायत आपकी परेशानी का कारण बन सकती है।

मकर:- परिवार की सहायता से अपना तनाव दूर करें। मकर राशि के जातकों को आज ससुराल पक्ष से धन लाभ के योग हैं। सावधान रहें लोग आपकी उदारता का अतिरिक्त लाभ उठा सकते हैं। आज वैवाहिक जीवन के कई लाभ आप हासिल करेंगे। स्वास्थ्य की उपेक्षा करना तनाव का कारण बन सकता है, इसलिए चिकित्सक से परामर्श करना उपयुक्त होगा।

कुम्भ:- आज ऐसी वस्तु ख़रीदने के लिए दिन अच्छा है जिसकी कीमत आगे बढ़ने वाली हो। परिवार का अतिरिक्त स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। ग़रीबों की मदद करने के कारण आज आपको सम्मान मिलेगा। वैवाहिक जीवन से जुड़ी हुई कई घटनाएं आपको भावुक बना देंगी। सम्मान पाने के लिए सबको सम्मान देना चाहिए। सभी को सम्मान देने के कारण लोगों की दृष्टि में आपकी छवि बहुत अच्छी है।

मीन:- आज आई हुई कुछ बाधाएं आपको मुश्किल में डाल सकती हैं, इसलिए स्वयं को शांत रखें। क्रोध को नियंत्रित रखने की आवश्यकता है। दूसरों की सलाह पर किया गया, निवेश आर्थिक दृष्टि से हानिकारक सिद्ध होगा। सामर्थ्य से अधिक काम करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। मन उदास हो तो परिवार की मदद लेना चाहिए। यह आपको अवसाद से बचाएगा। पारिवारिक प्रेम की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है।