14 March Rashifal: आर्थिक प्रगति के योग हैं

मुश्किल भरे काम को अपने प्रयास से आसान बनाने में सफल होंगे और परिणाम संतोष जनक होंगे

Updated: Mar 14, 2021, 03:42 AM IST

Photo courtesy: Lorraine Tricksey
Photo courtesy: Lorraine Tricksey

मेष:- आज अपने काम को संभालने की अधिक आवश्यकता है। आज आपको अतिरिक्त काम करने के लिए बाध्य किया जायेगा, जो आपकी चिंता का कारण होगा। मित्र से वार्ता के दौरान नियंत्रित शब्दों का प्रयोग करें। आपकी असावधानी ही आपके आर्थिक हानि का कारण बनेगी। गले की तकलीफ हो सकती है।

वृष:­­- आज नियत समय पर नियत कार्य को पूरा करने के लिए आप अपनी इच्छा शक्ति का प्रयोग करेंगे। अपने साथी के साथ ईमानदारी और भरोसेमंद संबंधों को साझा करने में सक्षम होंगे। आपके संपत्ति में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी। आज आप बड़े निवेश परियोजनाओं में प्रवेश कर सकते हैं, जो अच्छा रिटर्न लायेंगे। आज शारीरिक स्वस्थता का आनंद लेंगे और ऊर्जावान रहेंगे।

मिथुन:- आज आपकी वाणी की निपुणता आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आपकी कड़ी मेहनत के लिए पदोन्नति पाने की संभावनाएं हैं। आज परिवार के विकास के विषय में पारस्परिक चर्चा होगी। आप उपयोगी योजनाओं में निवेश कर सकते हैं, जो लाभदायक रहेगा। अपनी आशावादी रवैये के कारण आज आपकी फिटनेस बनी रहेगी।

कर्क:- आज अधिक जिम्मेदारियां आपकी चिंता का कारण बनेंगी। तनाव के कारण नींद खो सकते हैं। अच्छे परिणाम के लिए अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। आपका अहंकारी स्वभाव पारिवारिक परेशानियों का कारण बन सकता है। सीमित वित्त के कारण बढ़ती प्रतिबद्धताओं से आपकी आवश्यकताओं को पूर्ण करना मुश्किल होगा। आज मां का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण हो सकता है।

सिंह:- आज बेहतर परिणाम देखने के लिए आपको अपना आत्मविश्वास बढ़ाना होगा। आप अपने भविष्य की योजना बना सकते हैं। आज आपसे कुछ त्रुटियां संभव हैं। काम में एकाग्रता आपको ग़लती करने से रोक देगी। रिश्तों में खुशी देखने के लिए अपने साथी के साथ विचारों का आदान प्रदान आवश्यक है। धन के प्रति असावधानी हानि का कारण बन सकती हैं। दांत और आंख में दर्द की संभावना है।

और पढ़ें: हृदय की नीरसता को दूर करने का उपाय है भगवद्भक्ति

कन्या:- आज दिन अच्छा रहेगा। आज विकास के अवसरों का आनंद मिलेगा। आज आप अपने मुश्किल काम को अपने प्रयास से आसान बनाने में सफल होंगे और परिणाम संतोष जनक होंगे।आज साथी के साथ सुख का अनुभव कर सकेंगे। आर्थिक प्रगति सरल होगी। शारीरिक स्वस्थ्य बना रहेगा।

तुला:- आप कठिन लक्ष्यों को आसानी से संभालने में सफल होंगे। आज बडे़ निर्णय ले सकते हैं। कार्यों को सावधानी पूर्वक सम्पादित करेंगे की कोशिश करें। धन के प्रति सावधान रहें। स्वास्थ्य उत्साह जनक नहीं है।

वृश्चिक:- आपकी ज़िम्मेदारियों को कंधे की आवश्यकता है।अपने आप को खुश और आराम से रखें।अतिरिक्त कार्य समय पर पूरा करना मुश्किल होगा। प्रसन्नता बनाए रखने के लिए मित्र की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।धन के प्रति सावधान रहें। स्वास्थ्य उत्साह जनक नहीं है।

धनु:- आज वांछित परिणाम प्राप्त करने में असफल रहेंगे। आप संतुलन खो सकते हैं। आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। आप एक बेहतर बदलाव की तलाश करेंगे लेकिन वह संभव नहीं होगा। नौकरी में अतिरिक्त दबाव संभव है। आपके कठोर शब्द साथी की भाव आहत करेंगे और रिश्ता प्रभावित होगा। अपने आप को आध्यात्मिक अनुशासन से फिट कर सकते हैं।

मकर:- आज आप प्रमुख योजनाओं को प्रारम्भ कर सकते हैं। कल्पना से अधिक परिणाम मिलेगा।महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है।अपने दृष्टिकोण के प्रति दृढसंकल्पित रहेंगे। मित्र के साथ दिन अच्छा रहेगा ।बचत की क्षमता में वृद्धि होगी। नवीन उद्यमों में प्रवेश कर सकते हैं जो आपके लिए लाभ दायक होगा। आपकी मानसिक संतुष्टि ही अच्छे स्वास्थ्य का आनंद देगी।

कुम्भ:- आपकी असावधानी और एकाग्रता की कमी के कारण कुछ मूल्यवान अवसर हाथ से निकल सकते हैं। आप अपने लंबित कार्य को समय पर सम्पन्न करेंगे। छोटे छोटे विवाद पारिवारिक क्लेश का कारण बनेंगे। अनियंत्रित खर्च के कारण अपव्यय होगा। आज शीत की समस्या हो सकती है।

मीन:- अनुकूल प्रगति के लिए व्यवस्थित योजना की आवश्यकता है। विकास में बाधा से प्रगति कम हो सकती है। कार्य का दबाव खुशी में बाधक बनेगा। विवाद से बचने के लिए अधिकारियों के प्रति लचीला व्यवहार रखें। पारिवारिक मतभेद हो सकता है, इन्हें बुद्धिमानी से सुलझाएं। बढ़ती हुई ज़िम्मेदारियां अधिक खर्च के लिए बाध्य करेंगी। स्वास्थ्य बिगड़ने में तनाव कारण बन सकता है।