05 March Rashifal: अपने खर्चीले स्वभाव पर नियंत्रण रखें

विपरीत परिस्थितियों का दृढ़ता से सामना करें, आपकी तारीफ होगी

Updated: Mar 04, 2021, 01:48 PM IST

Photo Courtesy: twitter
Photo Courtesy: twitter

मेष:- आज आर्थिक परेशानियों के कारण आपको आलोचना और वाद विवाद का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक प्रतिकूलताओं का समाधान करने के लिए व्यवहार में अत्यंत कोमलता लानी पड़ेगी। आपको कार्य में लाभ होगा। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक लाभ हो सकता है। अनैतिक शिक्षा देने वालों से सावधान रहें, उनकी बातों में न आएं।

वृष:- किसी प्रिय रिश्तेदार से संवाद की कमी आपको तनाव दे सकती है। आपको अपनी पराजय से शिक्षा लेने की आवश्यकता है। आज मन की बात को प्रकट करने से आपको हानि हो सकती है। प्रतिकूलताओं का दृढ़ता से सामना करने की आपकी क्षमता के कारण आपके यश में वृद्धि होगी। फिटनेस बनाए रखने के लिए खेल कूद में भाग ले सकते हैं।

मिथुन:- पढ़ाई के नाम पर अधिक समय तक घर से बाहर रहना माता पिता के क्रोध का कारण बन सकता है। जीवन के एक महत्वपूर्ण पहलू के लिए समय थोड़ा कठिन हो सकता है। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा पड़ सकता है।

कर्क:- आप अपने खर्चीले स्वभाव को नियंत्रित करें। खर्च करने की सीमा का निर्धारण करें, अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपना निर्णय स्वयं लें, वरना नुकसान हो सकता है। परिस्थितियों का सामना धैर्य से करें, तो अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। अपने वरिष्ठ अधिकारियों को घर बुलाने के लिए दिन अच्छा नहीं है। ज़रुरतमंदों की मदद करने से सम्मान बढ़ेगा। पिता से संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकता है।

सिंह:- आज मानसिक शांति के लिए किसी धार्मिक कार्य में सहभागी बनें। यद्यपि धन आसानी से खर्च हो जायेगा, किंतु आपका अच्छा भाग्य तंगी नहीं आने देगा। आभूषण क्रय करने का अच्छा समय है। मदद की आशा रखने वालों की मदद करना हितकारी होगा।

कन्या:- आज आपके प्रयासों को सफलता मिलेगी। सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी। परिवार में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। नई परियोजनाओं को प्रारंभ करने के लिए दिन अच्छा है। शीघ्रता में कोई ऐसा निर्णय न लें जिससे बाद में पछताना पड़े।

और पढ़ें: विश्व के मंगल के लिए मिली सज्जनों को शक्तियां

तुला:- आज अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। स्वभाव में मधुरता के अभाव के कारण मित्रता में खटास आ सकती है। किसी कार्य के सिलसिले में की गई यात्रा लाभप्रद हो सकती है।

वृश्चिक:- किसी अपने की ईर्ष्या आपके झुंझलाहट का कारण बन सकती है, लेकिन आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है। दूरदृष्टि रखते हुए धन निवेश करें। आपके साथी आपसे बहुत प्रसन्न नहीं रहेंगे। प्रिय के साथ अच्छा संबंध रहेगा।

धनु:- अधिक खर्च करना समस्या उत्पन्न कर सकता है। आज आपके आसपास का व्यवहार खीझ उत्पन्न कर सकता है। आपके परिश्रम को पुरस्कृत किया जायेगा, पदोन्नति के आसार हैं। यदि कुछ गड़बड़ हुआ तो आधिकारिक आंकड़े समझना कठिन होगा।

मकर:- आज आपका चित्त शांत रहेगा। अपनी निवेश योजनाओं के विषय में गंभीरता से सोचें। किसी दिशा में अग्रसर होने के लिए विशेषज्ञों से परामर्श अवश्य करें। मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंध में दरार पड़ सकती है। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप परेशानी उत्पन्न कर सकता है।

कुंभ:- क्रिकेट और बाहरी गतिविधियां आज आपको ऊर्जावान बनायेंगी। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। शाम को मेहमान नवाज़ी होगी। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा भागदौड़ भरी और तनाव पूर्ण रहेगी।

मीन:- आज आर्थिक मामलों में अधिक सावधान रहें। वाणी पर संयम रखें, आपकी वाणी बड़े बुज़ुर्गों को आहत कर सकती है। अनावश्यक चर्चा की बजाय शांत रहें। महत्वपूर्ण कार्यों में किसी योग्य की मदद अवश्य लें।