Dhoni VS Virat: एमएस धोनी और विराट कोहली में ज़्यादा पॉपुलर कौन

Popular Players: ओरमैक्स मीडिया ने तैयार की दस सबसे पॉपुलर खिलाड़ियों की लिस्ट, 10 में से 7 खिलाड़ी क्रिकेटर

Updated: Aug 15, 2020, 07:04 AM IST

नई दिल्ली। अक्सर सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रेमी दो गुट में बंटे हुए दिखाई पड़ते हैं।इसमें कोई शक नहीं है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली दुनिया के दो सबसे बड़े धुरंधर और मशहूर खिलाड़ी हैं। दोनों मैदान के अंदर और बाहर बहुत अच्छे दोस्त हैं लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों के ही प्रशंसक बंटे हुए से दिखाई देते हैं। ऐसे में अक्सर यह बहस उत्पन्न होती है कि आखिर दोनों ही खिलाड़ियों में सबसे ज़्यादा पॉपुलर कौन है?   

प्रशंसकों को इस सवाल का जवाब ओरमैक्स मीडिया ने देने का प्रयास किया है। ओरमैक्स मीडिया ने जुलाई 2020 में दुनिया के दस सबसे ज़्यादा पॉपुलर खिलाड़ियों की सूचि जारी की है। जिसके अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली धोनी से पिछड़ गए हैं। धोनी जुलाई महीने में दुनिया  भर के सबसे पॉपुलर खिलाड़ी बने हैं। राष्ट्रीय टीम के कप्तान विराट कोहली दुसरे नंबर पर हैं।

धोनी ने पिछले एक साल से कोई भी अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। लेकिन बावजूद इसके धोनी जुलाई महीने में सबसे पॉपुलर खिलाड़ी बने हैं। हालांकि इसके पीछे की वजह धोनी के जन्मदिन को बताया जा रहा है। धोनी का जन्मदिन 7 जुलाई को आता है।       

टॉप 10 में 7 क्रिकेटर 
ओरमैक्स मीडिया द्वारा जारी सबसे पॉपुलर खिलाड़ियों की सूचि में टॉप 10 में 7 खिलाड़ी क्रिकेट की दुनिया से कदम रखते हैं। धोनी और कोहली के बाद तीसरे स्थान पर सचिन तेंदुलकर हैं। तो वहीं चौथे स्थान पर टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा हैं। सूचि में 8वें, 9वें तथा दसवें स्थान पर क्रमशः युवराज सिंह, सौरव गांगुली और हार्दिक पंड्या हैं। वहीं चौथे,पांचवें और छठवें स्थान पर क्रमशः क्रिस्टियानो रोनाल्डो,सानिया मिर्ज़ा तथा लियोनल मेसी हैं।