69 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का ऐलान, आलिया-कृति को बेस्ट एक्ट्रेस और अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का अवार्ड

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2021 के लिए गुरुवार को दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर से विजेताओं की घोषणा की गई गई। जिसमें देश भर के एक्टर, एक्ट्रेस, निर्माताओं,सिंगर आदि श्रेणियों में अवार्ड दिए गए हैं।

Updated: Aug 24, 2023, 07:07 PM IST

Image courtesy- Twitter
Image courtesy- Twitter

69 National Film award: दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर से 2021 के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा 24 अगस्त को की गई। सभी की निगाहें बेस्ट एक्टर,बेस्ट एक्ट्रेस, और बेस्ट फिल्म के अवार्ड पर थीं। इस बार आलिया भट्ट और कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया। वहीं बेस्ट एक्टर के तौर पर अल्लू अर्जुन को चुना गया। 

यह अवार्ड फिल्म, म्यूजिक,डायरेक्शन, एक्टर, एक्ट्रेस,और निर्माता की अलग-अलग श्रेणी में वितरित किए जाते हैं। 

बेस्ट एक्टर अवॉर्ड: अल्लू अर्जुन (पुष्पा)
बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड: आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी) और कृति सेनन (मिमी)
बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड: निखिल महाजन, गोदावरी
बेस्ट पॉपुलर फिल्म: आरआरआर
बेस्ट फीचर फिल्म हिंदी: रॉकेट्री द नाम्बी इफेक्ट 
बेस्ट हिंदी फिल्म: सरदार उधम
बेस्ट मिशिंग फिल्म: बूम्बा राइड
बेस्ट असमिया फिल्म: अनुर
बेस्ट बंगाली फिल्म: कालोक्को
बेस्ट गुजराती फिल्म: छेल्लो शो
बेस्ट कन्नड़ फिल्म: 777 चार्ली
बेस्ट मैथिली फिल्म: समानांतर
बेस्ट मराठी फिल्म: एकदा काय जाला
बेस्ट मलयालम फिल्म: होम
बेस्ट मैतेलियों फिल्म: एकिहोगी यम
बेस्ट ओड़िया फिल्म: प्रतीक्षा
बेस्ट तमिल फिल्म: कदायसी व्यवसायी
बेस्ट तेलुगू फिल्म: उपेन्ना
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवॉर्ड: आरआरआर
बेस्ट कोरियोग्राफी: आरआरआर
बेस्ट स्पेशल इफेक्ट: आरआरआर
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन: पुष्पा 1
ज्यूरी अवॉर्ड: शेरशाह
बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट: गंगूबाई काठियावाड़ी
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन: सरदार उधम
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: सरदार उधम
बेस्ट एडिटिंग: गंगूबाई काठियावाड़ी
बेस्ट स्क्रीनप्ले: नायटू मलयालम फिल्म
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: सरदार उधम
बेस्ट सिंगर: इराविन निझाल, श्रेया घोषाल
मेल सिंगर: काल भैरव, आरआरआर
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवॉर्ड: पल्लवी जोशी, द कश्मीर फाइल्स
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अवॉर्ड: पंकज त्रिपाठी, मिमी
नरगिस दत्त अवॉर्ड: द कश्मीर फाइल्स, विवेक रंजन अग्निहोत्री