दो महीने बाद काम पर लौटीं अनुष्का शर्मा, माँ बनने के बाद पहले से फिट नजर आई एक्ट्रेस
अनुष्का शर्मा मुंबई के एक सेट पर नजर आई, डिलेवरी के बाद काम पर लौटने की तस्वीरें हो रही वायरल, ट्रोलर्स बोले बेटी को है मां की ज्यादा जरूरत

मुंबई। अनुष्का शर्मा मैटरनिटी ब्रेक के बाद काम पर वापस लौट आई हैं। वे पहले से ज्यादा फिट नजर आ रही हैं। ब्लू जींस और व्हाइट स्वेटर और स्नीकर्स पहने उन्होंने सिंपल पोनी टेल बनाई हुई थी। वहीं कोरोना से बचने के लिए उन्होंने मास्क लगाया हुआ था। अनुष्का की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
उन्हें सेट पर एक वैनेटी से उतरते देखा गया है। सुई धागा फेम एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इसी साल 11 जनवरी को बेटी वामिका को जन्म दिया था।
बेटी के जन्म के दो महीने बाद ही वे शूट पर लौट आई हैं। इससे पहले वे विराट कोहली और बेटी के साथ एयरपोर्ट पर देखी गईं थीं।
अनुष्का अपनी निजी और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाते हुए काम पर वापसी कर रही हैं। अनुष्का के बारे में कहा जाता है कि वे बॉलीवुड की समय की पाबंद एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्हें सेट पर किसी को इंतजार करवाना कतई पसंद नहीं है। वे वक्त की पाबंद हैं।
अनुष्का ने प्रेग्नेंसी के दौरान कई एड फिल्म शूट की थी। वैसे उनकी लास्ट फिल्म जीरो 2018 में आई थी जिसमें उनके अपोजिट शाहरुख खान थे। फिल्म बाक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी। पिछले साल ही उन्होंने प्रोड्यूसर के तौर पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया है। अमेज़न प्राइम वीडियो की वेब सीरीज पाताल लोक और नेटफ्लिक्स की बुलबुल प्रोड्यूस की प्रोड्यूसर अनुष्का ही थीं।