शिल्पा के पति राज कुंद्रा को बेल, अश्लील फिल्म मामले में दो महीने बाद कोर्ट से मिली जमानत

पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा को राहत, 50 हजार के मुचलके पर किया रिहा, 19 जुलाई से ज्यूडीशियल कस्टडी में थे शिल्पा शेट्टी के पति, 16 सितंबर को पुलिस ने दायर की थी 1500 पेज की चार्जशीट

Updated: Sep 20, 2021, 01:16 PM IST

Photo Courtesy: Instagram
Photo Courtesy: Instagram

मुंबई। शिल्पा शेट्टी के पति को कोर्ट ने जमानत दे दी है। राज कुंद्रा 19 जुलाई से जेल में थे। राज पर पोर्नोग्राफी केस में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा दो महीने बाद राहत मिली है। मुंबई के मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 50 हजार के मुचलके जमानत दी है।

शिल्पा के पति राज पर पोर्न फिल्में बनाने और अश्लील कंटेंट को विदेशी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का आरोप है। मामले का खुलासा होने पर राज ने काफी दिनों तक पुलिस से बचने की कोशिश भी की थी। जिसके उन पर पुलिस को 25 लाख की रिश्वत देकर गिरफ्तारी से बचने का आरोप भी लगा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raj Kundra (@rajkundra9)

 

कोर्ट ने राज कुंद्रा के साथ रयान थोर्प को भी बेल दी है। 18 सितंबर को लगाई जमानत याचिका में राज कुंद्रा की ओर से कहा गया था कि उन्हें जबरन फंसाया गया है। उनका कहना है कि पोर्न कंटेट मामले की FIR में उनका नाम जबरन शामिल किया गया है।

बीते दिनों अपने एक बयान में शिल्पा ने राज को निर्दोष बताते हुए कहा था कि वे पोर्न नहीं बल्कि एराटिक याने प्रेम काव्य बनाते थे। उनका पोर्न फिल्मों से कोई लेना देना नहीं है। ओटीटी प्लेटफार्मों पर एराटिक फिल्में आसानी से उपलब्ध हैं, जो कि हॉटशॉट पर उपलब्ध से कंटेट से ज्यादा अश्लील हैं। राज कुंद्रा ने अपने एक बयान में पुलिस को बताया था कि लंदन में उनके बहनोई प्रदीप बख्शी हॉटशॉट का काम देखते थे। उन्होंने केवल व्हाट्सएप के जरिए केवल बातचीत की थी। 

और पढ़ें: राज की रिहाई के लिए शिल्पा ने मांगी दुआ, माता वैष्णो देवी के दरबार में टेका मत्था

वहीं पिछले हफ्ते ही पुलिस ने 1500 पेज की चार्ज शीट दायर की थी। तभी शिल्पा का एक बयान भी वायरल हुआ था, जिसमें कहा गया था कि मैं अपने काम में बिजी थी मुझे नहीं पता था कि राज क्या कर रहे हैं।

और पढ़ें: मीडिया ट्रायल से परेशान शिल्पा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं प्लीज मेरे बच्चों की प्राइवेसी का ख्याल रखें

पति की गिरफ्तारी के करीब एक महीने बाद शिल्पा ने काम पर वापसी की थी। अब वे अपने शोज और सोशल मीडिया पर पहले की तरह एक्टिव हो गई हैं। मीडिया में कई तरह की खबरें वायरल हैं, कहा जा रहा है कि शिल्पा अपने पति से खासी नाराज है, उनका कहना है कि चंद पैसों के लिए राज ने शिल्पा का करियर नेम फेम सब बरबाद कर दिया। शिल्पा राज के पैसों को हाथ तक नहीं लगाना चाहती हैं। बावजूद इसके वे पति की रिहाई के लिए दर दर की ठोकरें खाती नजर आई थीं। घर पर हर साल की तरह ही गणेश जी की स्थापना की गई थी। जिसमें उनके बच्चें और परिवार ने शिरकत की थी।