बॉलीवुड स्टार्स ने मनाई ईद, फैंस को दी मुबारकबाद, अच्छी सेहत और सलामती की मांगी दुआ

ईद पर दिखा स्टार्स का खास अंदाज, पठानी सूट में दिखे बॉलीवुड के बादशाद शाहरुख खान, संजय दत्त ने फैमिली के साथ मनाई ईद, अनिल कपूर बोले ईद पर उनके लिए दुआ करें जो अपने लिए दुआ नहीं कर सकते

Updated: May 14, 2021, 10:58 AM IST

Photo courtesy: Instagram
Photo courtesy: Instagram

 पूरी दुनिया में ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है, इस मौके पर बॉलीवुड स्टार्स भी ईद के रंग में रगें नजर आ रहे हैं। कोई धूमधाम से तो कोई सादगी से इस त्यौहार का मजा ले रहा है। फिल्म स्टार्स अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद देते नजर आए हैं। किसी ने अपनी तो किसी ने अपने किसी खास की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर बधाई दी है।

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर ईद की मुबारकबाद फैंस को दी। जूनियर बच्चन याने अभिषेक ने भी मुबारकबाद देते हुए लोगों को घर पर ही सुरक्षित रहने और त्यौहार मनाने की बात कही है। कैटरीना कैफ ने भी फैंस को एक प्यारा सा चांद शेयर करते हुए ईद मुबारक कहा है। सार अली खान ने अपने भाई इब्राहीम अली खान के साथ फोटो शेयर करते हुए फैंस को ईद मुबारक कहा है। फैंस को दोनों की फोटोज पसंद आ रही हैं। सारा ने भाई इब्राहिम के साथ जो फोटो शेयर किया है, उसमे वे भाई के गले लगी हैं।

 

 

 

बॉलीवुड के बादशाह खान याने शाहरुख खान  ने अपने खास धमाकेदार अंदाज में फैंस को ईद की मुबारकबाद दी हैं। वे पठानी सूट में नजर आ रहे हैं। ये डब्बू रत्नानी के नए  फोटोशूट का एक फोटो है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

 

 

वहीं अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि ‘उनके लिए जो दुआ कर रहे हैं और जो अब दुआ नहीं कर सकते। उनके लिए जिन्हें इस मुश्किल वक्त में दुआओं की अधिक जरूरत है। उनके लिए जिनके साथ दुआ करने के लिए कोई बचा नहीं। इस ईद हम करते हैं। आप सबके लिए'। खिलाड़ियों के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने फैंस को ईद विश करते हुए अच्छी सेहत की दुआ मांगी है, साथ ही लिखा है कि ईश्वर पूरी दुनिया की दिक्कतें कम करें, सभी के सलामाती की दुआ की है।

वहीं नीतू कपूर ने अपना और अपने पति ऋषि कपूर का फोटो शेयर करते हुए ईद मुबारक कहा है। यह फोटो अमर अकबर एंथोनी फिल्म की है।

 

बिग बॉस कंटेस्टेंट अली गोनी जैस्मीन भसीन के साथ घर पर ही ईद सेलिब्रेट कर रहे हैं, ईद को खास बनाने के लिए उन्होंने फैमिली के साथ सलमान खान की फिल्म राधे देखने का प्लान बनाया है। उन्होंने कहा है कि यह मुश्किल वक्त है, कोरोना की वजह से ना तो वे किसी को घर बुला रहे हैं, और ना ही कहीं मिलने जा रहे हैं। 

संजय दत्त ने अपने दोनों बच्चों और पत्नी मन्यता के साथ ईद मनाई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की है।

 वहीं युवा दिलों की धड़कन शाहिद कपूर ने अपनी फोटो शेयर कर लोगों को विश किया है। शाहिद कपूर की वाइफ मीरा कपूर ईद के मौके पर खास लुक में दिखाई दी हैं। उन्होंने एथनिक लुक की जगह मैचिंग इंडो-वेस्टर्न जैकेट और शीयर पाउडर ब्लू ऑर्गेना आउटफिट पहना है। जिसमें ग्लास बीडवर्क और ट्रेडिश्नल अफगानी एम्ब्रायडरी बड़ी खूबसूरत लग रही है। उन्होंने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है।

 

भूमि पेडनेकर, इमरान हाशमी, ईशा कोप्पिकर, टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इब्राहिम, दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने भी फैंस को ढेर सारी मुबारकबाद देते हुए खुश रहने और सेहतमंद रहने की दुआ दी है।