बॉलीवुड सितारों ने मनाई होली, सोशल मीडिया पर प्यार बरसा रहे फैंस

भारत में ही नहीं विदेशों में भी होली के रंग खूब बिखरे, सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा और प्रिटी जिंटा ने मनाई होली, शिल्पा शेट्टी औऱ जिनेलिया डिसूजा भी होली के रंग में रंगी आई नजर

Updated: Mar 29, 2021, 04:51 PM IST

Photo courtesy: instagram
Photo courtesy: instagram

होली के रंग में सभी रंगे हैं, बात जब फिल्मी सितारों की हो तो यह मौका और ज्यादा खास हो जाता है। सोशल मीडिया पर कई फिल्मी सितारों ने अपने होली सेलीब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं। जोकि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। लंदन में प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस और सास-ससुर के जमकर होली खेली।

 प्रियंका इनदिनों हॉलीवुड फिल्म मैट्रिक्स 4 की शूटिंग कर रही हैं। होली के मौके पर उनके ससुर पॉल केल्विन जोनस और सास डेनिस मिलर जोनस भी होली के रंग से सराबोर दिखाई दिए। प्रिटी जिंटा ने पति जीन गुडइनफ के साथ होली मनाई । जिसका फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

वहीं मुंबई में अपने बंगले पर शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा बेटे विवान और बेटी समीशा के साथ होली मनाई इस मौके पर शिल्पा की सास और शिल्पा के मम्मी पापा भी नजर आए। शिल्पा ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि कोरोना के साथ जारी इस जंग में, खुशियां ढूंढ ही लेंगे हम हर रंग में, कोविड प्रोटोकॉल्स ने भले ही शांत कर दी है लेकिन उत्सव की खुशी, सब ठीक होते ही मनाएंगे होली हम पुराने ढंग से।

वहीं होली पर बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टारकिड तैमूर अली खान ने भी जमकर होली खेली। करीना कपूर ने तैमूर की फोटो सोशल मीडिया पर  शेयर की है। सफेद कुर्ता पायजामा पहने तैमूर क्यूट लग रहे हैं। वे लाल रंग से रंगे हैं। चेहरे पर लाल रंग लगा हुआ है।

बॉलीवुड में राजकपूर के बाद अमिताभ बच्चन के घर होली का जोर शोर से मनाई जाती थी जहां दिग्गज सितारे होली खेलने आते थे। उसी याद को ताज करते हुए बिग बी अमिताभ बच्चन ने एक पुराना फोटो शेयर किया है। इस फोटो में जया बच्चन और अभिषेक बच्चन नजर आ रहे हैं।

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने भी फैमिली के साथ होली मनाई, शादी के बाद नेहा की यह पहली होली थी जिसमें वे फैमिली के साथ मस्ती में होली मनाती दिखाई दीं।

 

 

रीतेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें दोनों रंगे हुए हैं। जेनेलिया रितेश पर फूल डाल रही हैं। यह  रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

इसमें दोनों चेहरे पर रंग लगाते भी दिखाई दे रहे हैं।