दशहरे के रंग बॉलीवुड के संग, बिग बी से लेकर शिल्पा शेट्टी तक स्टार्स दे रहे दशहरे की शुभकामना
असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक दशहरे पर फिल्मी हस्तियों ने दी बधाई, बोले प्रेम शांति और सद्भाव के रंग से सजा रहे जीवन

दशहरे के मौके पर बॉलीवुड स्टार्स ने फैंस विश किया है। सोशल मीडिया पर फिल्मी हस्तियों ने फैंस के लिए बड़े प्यारे-प्यारे मैसेज भेजे हैं। बॉलीवुड दीवा शिल्पा शेट्टी ने वीडियो मैसेज भेज कर बुराई पर अच्छाई की जीत के त्योहार की बधाई दी है। सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी काफी एक्टिव रहती हैं। इस नवरात्र उन्होंने अपने ढेर सारी फोटोज फैंस के साथ शेयर की। जिसमे वे बच्चों के साथ नवरात्र की पूजा और कन्या भोजन करवाती नजर आई।
इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में शिल्पा पीले ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम परिवार को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देवी दुर्गा हम पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें और हमारी सभी इच्छाओं को पूरा करें।
वहीं बिग बी अमिताभ बच्चन ने फैंस को ने सभी फैंस को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। जूनियर बच्चन याने अभिषेक बच्चन ने भी अपने ट्विटर अकांउट पर फैंस के जीवन में प्रेम, शांति और खुशियों की कामना की है।
T 4062 - Happy Dashhera pic.twitter.com/8DxrLgeCzn
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 14, 2021
देशभर में दशहरे की धूम मची है। यह त्योहार मनाया बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने भी खास अंदाज में फैंस को विश किया है।
Vijaya Dashami celebrates the triumph of good over evil. May positive energy always overcome the negative, leading to peace & prosperity everywhere pic.twitter.com/F9Nj6z1Mwg
— Hema Malini (@dreamgirlhema) October 15, 2021
एक्ट्रेस सोनल चौहान ने भी सोशल मीडिया पर फैंस को विश किया है। वे यलो साड़ी में दशहरा मनाते नजर आई हैं। सारा अली खान ने अपनी इंस्टास्टोरी पर फैंस को विश किया है।
साथ ही उन्होंने अपना एक फोटो भी शेयर किया है। दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह ने अपनी फोटोज शेयर कर फैंस को विश किया है।
Lets Celebrate the victory of good over evil ! Here’s wishing you all a very happy #Dussehra2021 from #Ayodhya ji ! @ARamleela @arungovil12 ji pic.twitter.com/omWMDXVzQt
— Vindu Dara Singh (@RealVinduSingh) October 14, 2021
माधुरी दीक्षित, काजल अग्रवाल, दीया मिर्जा, ट्विंकल खन्ना ने भी फैंस को दशहरा विश किया है।