एक दूजे के हुए जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन, गोवा में हुई शादी की रस्में

शादी के बंधन में बंधे क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन, गुरुद्वारे में हुई शादी की रस्में, आनंद कारज में खूबसूरत नजर आया न्यूली वेड कपल

Updated: Mar 15, 2021, 12:02 PM IST

Photo Courtesy: twitter
Photo Courtesy: twitter

टीम इंडिया का एक और खिलाड़ी क्लीन बोल्ड हो गया है। जीहां देश के तेज गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह ने टीवी प्रजेंटर संजना गणेशन के साथ शादी कर ली है। कपल ने गोवा में एक समारोह में शादी की। इनकी शादी की रस्में गुरुद्वारे में संपन्न हुई।

जसप्रीत करीब साल भर से टीवी प्रजेंटर संजना गणेशन को डेट कर रहे थे। अब वे उनके साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। गोवा में एक बेहद प्राइवेट समारोह में इनकी शादी हुई। इस हाईप्रोफाइल शादी में दोनों के रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए। जसप्रीत और संजना की शादी में कोविड की वजह से कम लोगों को ही बुलाया गया था।

जसप्रीत ने सोशल मीडिया पर शादी की फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने लिखा है कि ‘प्यार, अगर आपको काबिल समझता है तो आपकी किस्मत बदल देता है।’ प्रेम ने हमें चलाया, हम एक साथ अपने नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं। आज हमारी जिंदगी के सबसे खुशहाल दिनों में से एक है। और हम अपनी शादी और खुशी की खबर आपके साथ साझा कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

 

दोनों के अफेयर की कहानी भी दिलचस्प है। संजना गणेशन पिछले साल IPL के एक फैन शो में शामिल थीं। संजना को कई बार जसप्रीत बुमराह का इंटरव्यू लेने का मौका मिला था। इस दौरान शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। अहमदाबाद में जसप्रीत बुमराह ने किशोर त्रिवेदी से क्रिकेट सीखा औऱ उन्ही के मार्ग दर्शन में क्रिकेट करियर का आगाज किया था।

संजना इंजीनियर हैं, उन्होंने साल 2012 में सिम्बायोसिस से बीटेक की डिग्री हासिल की है। उन्होंने एक साल सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम भी किया है। वे 2014 में मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। उन्हें फेमिना गॉर्जियस का खिताब मिला था। वे एमटीवी के शो स्प्लिट्सविला सीजन 14 की पार्टीसिपेंट रही हैं। संजना ICC वर्ल्ड कप 2019 और इंडियन प्रीमियर लीग की होस्ट रह चुकी हैं। वे कोलकाता नाइट राइडर्स के एंकर के तौर पर काम कर चुकी हैं। 

जसप्रीत ने इंडिया इंग्‍लैंड की चार टेस्‍ट मैचों की सीरीज के चौथे टेस्‍ट के बाद नाम वापसी कर ली थी। तब उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया था। बाद में पता चला था कि वे शादी करने वाले हैं। अब वे क्रिकेट के मैदान पर IPL 2021 में वापसी करेंगे। दुनियाभर से इस तेज गेंदबाज को शादी के लिए बधाइयां मिल रही हैं।