कंगना रनौत बनेंगी रियलिटी शो की होस्ट, एकता कपूर के शो से करेंगी OTT प्लेटफॉर्म पर डेब्यू

रियलिटी शो होस्ट करेंगी कंगना, एकता कपूर के साथ क्वीन ने मिलाया हाथ, अमेरिकन डेटिंग रियलिटी शो टेंम्टेशन आइलैंड से लिया गया है शो का कॉन्सेप्ट

Updated: Feb 02, 2022, 10:52 AM IST

Photo Courtesy: DNA
Photo Courtesy: DNA

बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत जल्द ही OTT पर डेब्यू करने वाली हैं। वे एक रियलिटी शो होस्ट करती नजर आएंगी। कंगना एकता कपूर का शो होस्ट करेंगी। यह तो जग जाहिर है कि कंगना और एकता में दोस्ती है। दोनों काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। इस शो के लिए करीना कपूर, शिल्पा शेट्टी और प्रियंका चोपड़ा के नाम की भी चर्चा थी।

कंगना का ये रियलिटी शो ओपीनियन बेस्ड होगा। जिसमें कंगना रनौत होस्ट की भूमिका संभालती दिखाई देंगी। दरअसल कंगना बेबाक बयानी के लिए जानी जाती हैं, कई बार इसे लेकर विवादों में भी रही हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस शो को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। वहीं मेकर्स भी इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी तैयारी में जुटे हैं। कंगना के फैंस को शो से काफी उम्मीदें हैं।

 

हाल ही में कंगना ने अपनी इंस्टास्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया था उन्होंने लिखा था कि "मैं अपना पहला शो होस्ट करने जा रही हूं! लेडी बॉस @ektakapoor के लिए।" लेकिन कंगना ने इस शो के बारे में और कुछ अपडेट नहीं दिया। फैंस उस वक्त हैरत में पड़ गए जब पोस्ट को शेयर करने के चंद मिनट बाद ही कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज से पोस्ट को डिलीट भी कर दिया।

और पढ़ें: ट्विंकल के शो में करीना ने खोला राज, बोलीं तैमूर के साथ दो हीरो वाली फिल्म प्लान कर रहे हैं अक्षय कुमार

अब एकता कपूर के ऑल्ट बालाजी के इंस्टाग्राम हैंडल पर नए रियलिटी शो के बारे में ऐलान किया गया है। जिसमें बताया गया है कि टीवी क्विन एकता कपूर सबसे बड़े और सबसे निडर रियलिटी शो की घोषणा करेंगी। जिसमें कैप्शन दिया गया है कि "यह शोटाइम है! यह ड्रामा का समय है! क्या आप उत्साह में ट्यून करने के लिए तैयार हैं? यह इंटेंस होने वाला है!" इस मोस्ट फीयरलेस रियलिटी शो का कॉन्सेप्ट अमेरिकन डेटिंग रियलिटी शो ' टेंम्टेशन आइलैंड' से लिया गया है। इस शो में 13 से 15 कंटेस्टेंट भाग ले सकते हैं। यह शो 8-10 हफ्ते का होगा, इसमें भी बिग बॉस की ही तरह सभी पार्टिसिपेंट्स को एक घर में कैद रहना होगा। वहीं उन्हें टास्क जीतकर सर्वाइव करना होगा। इस शो को 24 घंटे एमएक्स प्लेयर और आल्ट बालाजी पर देखा जा सकेगा। कंगना और एकता की जोड़ा फिल्म 'जजमेंटल है क्या' में काम कर चुकी हैं।