करीना, अनुष्का का स्पेशल विमेंस डे, वायरल हुईं बच्चों के साथ ली तस्वीरें

करीना कपूर ने विमेंस डे पर शेयर की अपने छोटे बेटे की पहली तस्वीर, विराट कोहली ने अनुष्का और बेटी वामिका की फोटो शेयर करके दी बधाई

Updated: Mar 08, 2021, 02:21 PM IST

Photo Courtesy: Instagram
Photo Courtesy: Instagram

इन दिनों दो बॉलीवुड किड्स की चर्चा जोरों पर हैं। एक है करीना के छोटे बेटे जिनका नाम अभी तक जाहिर नहीं हुआ है। दूसरी हैं विरुष्का याने विराट और अनुष्का की बेटी वामिका। सोमवार को विमेंस डे के मौके पर दोनों पेरेंट्स ने अपने अपने बच्चों के साथ ली गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। ये बात औऱ है कि अब तक दोनों बच्चों का पूरा चेहरा नजर नहीं आया है।

 

करीना कपूर ने अपने बेटे की पहली झलक फैंस के साथ शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है कि ऐसा कुछ नहीं है जो एक औरत नहीं कर सकती। वहीं विराट कोहली ने अनुष्का और वामिका की फोटो शेयर करते हुए लिखा है, मेरी जिंदगी की सबसे मजबूत और सॉफ्ट दिल वाली महिला को विमेंस डे की शुभकामनाएं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

 

विराट ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में ज्यादा मजबूत होती हैं। दोनों स्टार किड्स की तस्वीरों पर फैंस कमेंट कर रहे हैं। सभी बच्चों का पूरा चेहरा देखने को बेताब हैं।