रणवीर सिंह ने रवि शास्त्री को दिए डांस टिप्स, सोशल मीडिया पर छा गई एक्टर क्रिकेटर की डांस परफॉर्मेंस

न्यू इयर के मौके पर रवि शास्त्री ने शेयर किया डांस वीडियो, रणवीर सिंह के साथ किया जबरदस्त डांस, बोले इस अंदाज में 2022 का आना पसंद है

Updated: Jan 01, 2022, 05:24 AM IST

Photo Courtesy: instagram
Photo Courtesy: instagram

नए साल का स्वागत दुनिया भर में अपने-अपने तरीके से किया गया। न्यू इयर के मौके पर रवि शास्त्री और रणवीर सिंह का डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। डांस करते हुए रवि शास्त्री रणवीर सिंह की जोड़ी जम रही है। दोनों हम बने तुम बने एक दूजे के लिए गाने पर थिरकते दिखाई दिए। वीडियो में रवि शास्त्री अपने अंदाज में ठुमके लगाते दिखाई दिए। वहीं रणवीर सिंह ने भी जमकर धमाल मचाया। रवि शास्त्री ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि नए साल की शुभकामनाएं, '2022 में कुछ ऐसे आना पसंद है।' रवि ने रणवीर की तारीफ करते हुए डांस टिप्स के लिए शुक्रिया कहा है।

 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वायरल वीडिया फिल्म 83 के प्रीमियर नाइट का है, जिसमें एक्टर-क्रिकेटर जमकर डांस कर रहे हैं। 1983 वर्ल्डकप जीत पर आधारित फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज हुई थी। जिसके प्रीमियर पर 1983 विश्व कप में शामिल सभी क्रिकेटर्स को बुलाया गया था। इसी पार्टी में रवि शास्त्री ने भी शिरकत की थी। इसी का वीडियो उन्होंने न्यू इयर विश करते हुए शेयर किया है।

T20 वर्ल्‍ड कप में भारत का अभियान समाप्‍त होने के साथ ही रवि शास्‍त्री का भी साथ टीम के साथ समाप्त हो गया था। रवि ने टूर्नामेंट की  शुरुआत में ही साफ कर दिया था कि अब वे कोच पद के लिए फिर से आवेदन नहीं करेंगे। अब उन्होंने लीजेंड्स लीग क्रिकेट के साथ नई पारी शुरू की। फिल्म 83 में रणवीर सिंह ने कपिल देव का किरदार निभाया है।