आलू पराठे में बसती है आलिया की जान, कहा मैं हूं फ़ूड लवर

आलिया भट्ट ने शेयर किया अपना फेवरेट फूड, कहा घर का बना खाना है पसंद, आलू का पराठा और दाल-चावल है ऑल टाइम फेवरेट

Updated: Feb 02, 2021, 03:26 PM IST

Photo Courtesy: pinrest
Photo Courtesy: pinrest

बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस और क्यूटनेस के लिए जानी जाती हैं। आलिया ने स्वीकार किया है कि वो एक फूड लवर हैं, उन्हें घर का बना खाना पसंद है, आलू के पराठे, चाकलेट में उनकी जान बसती है। इस बात का खुलासा आलिया ने खुद अपने फैंस के साथ किया है। इंस्टाग्राम पर आलिया के 50.3 मिलियन फालोअर्स हैं।

आलिया भट्ट का कहना है कि पराठे जैसा कुछ नहीं। पिछले महीने न्यू इयर की छुट्टियों के दौरान आलिया ने आलू के पराठे का एक क्यूट सा बूमरैंग वीडियो साझा फैंस के साथ शेयर किया था। आलिया भट्ट का कहना है कि इस पराठे का सबसे ज्यादा मजा मिक्स अचार और दही के साथ पसंद आता है। वहीं अगर साथ में ताज़े तरबूज का जूस हो तो कहना ही क्या।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt (@aliaabhatt)

आलिया का कहना है कि घर में बने खाने की बात ही कुछ निराली होती है। ये टेस्टी होते हैं, उनका आल टाइम फेवरेट फूड दाल-चावल है। वैसे तो आलिया स्ट्रिक्ट डाइट पर रहती हैं, लेकिन जब भी वे चीट मील्स लेती हैं उसमें पीज्जा, पास्ता,आलू का पराठा उनका फेवरेट होता है।

आलिया आज जितनी फिट दिखती हैं, बालीवुड डेब्यू से पहले इतनी फिट नहीं थी। उन्होंने फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के लिए करीब 16 किलो वेट कम किया था। फिट रहने के लिए आलिया जिम में वर्क आउट करती हैं, वे योगा और कार्डियो के साथ स्वीमिंग औऱ डांसिंग भी ट्राय करती हैं। वे हमेशा एक्सरसाइज चेंज करने में भरोसा करती हैं।