फाइबर की कमी आपको बना सकती है बीमार, बचाव के लिए करें इन सब्जियों का सेवन

आज के समय में मॉडर्न लाइफस्टाइल की वजह से लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। खानपान और लाइफस्टाइल में गड़बड़ी के कारण मोटापा, कमजोरी, डायबिटीज और हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा रहता है।

Updated: Dec 02, 2023, 12:21 PM IST

फाइबर आपके शरीर में कई कामों के लिए जरूरी है। दरअसल, फाइबर आपके पेट के मेटाबोलिक रेट को बढ़ाने का काम करती है। दूसरा, ये आपके शरीर के लिए एक स्क्रब की तरह है और आपके आंत, ब्लड वेसेल्स, किडनी और लिवर की सफाई में मदद करता है। शरीर में संतुलित मात्रा में पोषक तत्वों की आपूर्ति होने से न सिर्फ शरीर हेल्दी रहता है बल्कि कई बीमारियों से बचाव भी होता है। यही कारण है कि आपको हमेशा संतुलित खानपान की सलाह दी जाती है। आज के समय में मॉडर्न लाइफस्टाइल की वजह से लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। खानपान और लाइफस्टाइल में गड़बड़ी के कारण मोटापा, कमजोरी, डायबिटीज और हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा रहता है। भोजन में पर्याप्त फाइबर की मात्रा न होने से भी आपको कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। फाइबर उन घटकों में से एक है जो हेल्दी कामकाज के लिए जरूरी हैं। रूफेज या डायटरी फाइबर, प्लांट बेस्ड फूड्स का एक घटक है जो पाचन एंजाइम मनुष्यों में आसानी से नहीं टूट सकता है। जब फाइबर टूट जाता है और शरीर द्वारा अवशोषित कर लिया जाता है, तो यह शरीर को अनवांटेड फूड्स को अवशोषित करने से रोकता है। तो, अगर आप भी अपने आहार में अधिक फाइबर से भरी सब्जियां शामिल करना चाहते हैं तो यहां कुछ ऑप्शन हैं।

फाइबर क्या है?

आहार फाइबर, जिसे कभी-कभी रूघेज भी कहा जाता है, पौधों के खाद्य पदार्थों के सभी घटकों से बना होता है जिन्हें शरीर पचा नहीं पाता है। कार्बोहाइड्रेट, लिपिड और प्रोटीन के विपरीत, फाइबर लगभग पूरी तरह से बिना पचे ही पाचन तंत्र को बायपास कर देता है, जो शरीर द्वारा पूरी तरह से संसाधित होते हैं।

मशरूम 

मशरूम गुणों का खजाना है। यह फाइबर के साथ-साथ, विटामिन-डी का भी अच्छा स्त्रोत है। यह विटामिन अक्सर ज्यादातर लोगों में कम पाया जाता है, तो उसकी कमी पूरी करने में यह मदद कर सकता है। इसके साथ, यह ब्लड प्रेशर कम करने और दिल और दिमाग को फिट रखने में फायदेमंद होता है।

ब्रोकली

यह दिखने में भले ही कम स्वादिष्ट दिखती है, लेकिन यह सब्जी सेहत के गुणों से भरपूर है। इसमें फाइबर के साथ-साथ एंटी-ऑक्सिडेंट्स प्रॉपर्टीज भी पाए जाते हैं, जो कैंसर से बचाव में फायदेमंद है। साथ ही, यह त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसके अलावा, इसमें कई विटामिन और मिनरल्स भी पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायी हैं। 

शलगम 

शलगम के साथ-साथ, उसकी पत्तियां भी सेहत का खजाना है। यह फाइबर और विटामिन-के की अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह पाचन को बेहतर बनाती हैं और यह ओइस्टोपोरोसिस के खतरे को भी कम करती है। यह त्वचा और बालों के लिए भी काफी लाभदायक साबित हो सकती हैं।

केल 

केल हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे खाने से विटामिन-सी, विटामिन-के और एंटी-ऑक्सिडेंट्स की कमी पूरी होती है। यह दिल के साथ-साथ आंखों और हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

शकरकंद

शकरकंद फाइबर और एंटी-ऑक्सिडेंट्स का एक बेहतर स्त्रोत है। इसे खाने से गट हेल्थ बिलकुल तंदुरुस्त रहती है और साथ ही इससे इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। इसमें कई विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं, जो सेहत से जुड़े अन्य फायदे दे सकते हैं।