Rafale Fighter Plane : 27 जुलाई को आएंगे 6 राफेल
भारत-चीन तनाव के बीच खबर हैै कि ये राफेल विमान अगस्त तक लड़ाई के लिए तैयार हो जाएंगे

फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमानों का पहला दस्ता 27 जुलाई को भारत आएगा। पहले दस्ते में 6 राफेल लड़ाकू विमान होंगे और ये फ्रांस के इस्रेस से सीधे अंबाला शहर पहुंचेगे।
न्यूज एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि ये 6 राफेल लड़ाकू विमान जुलाई अंत तक आएंंगे और अगस्त तक लड़ाई के लिए तैयार हो जाएंगे। भारत-चीन तनाव को देखते हुए यह सकारात्मक खबर है। भारत इस समय रूस से जल्द से जल्द ‘एस 400’ एयर डिफेंस सिस्टम भी मंगा रहा है।
Amid China row, India likely to get six 'fully-loaded' Rafales by July-end
— ANI Digital (@ani_digital) June 29, 2020
Read @ANI Story | https://t.co/VYqXNtJEN7 pic.twitter.com/cvc7Z1t9Iy
बताया जा रहा है कि छह राफेल विमान इस साल आएंगे, वहीं सभी 36 राफेल साल 2022 तक भारत को डिलीवर कर दिए जाएंगे। भारत ने 59 हजार करोड़ रुपये की कीमत पर फ्रांस की डसॉ एविएशन से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदे हैं। राफेल विमानों को दो स्क्वाड्रनों में विभाजित किया जाएगा। पहला स्क्वाड्रन पश्चिमी क्षेत्र अंबाला से काम करेगा और दूसरा पश्चिम बंगाल के हसीमारा से।
इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि कोरोना वायरस से उपजी वैश्विक महामारी के चलते राफेल विमानों की डिलीवरी प्रभावित नहीं होगी और वे समय पर भारत आ जाएंगे।