गूगल मैप फ़ॉलो करते करते गई जान, टूटे पुल पर कार चढ़ाने से खाई में गिरा व्यक्ति

उत्तरी कैरोलिना में एक व्यक्ति गूगल मैप का रास्ता फॉलो करते हुए सालों पहले टूटे पुल पर पहुंचा। कार 20 फिट नीच खाई में गिरी जिसमें 47 वर्षीय फिलिप पैक्सन की मौत हो गयी।

Publish: Sep 21, 2023, 12:48 PM IST

गूगल मैप का इस्तेमाल करना आज कल आम बात है। हर कोई गूगल का इस्तेमाल रास्ता देखने के लिए कर रहा है। लेकिन गूगल मैप के बताए हुए रास्ते से कई बार लोग गलत जगह भी पहुंचते हैं। उत्तर कैरोलिना में तो गूगल मैप की वजह से एक व्यक्ति की जान चली गयी। गूगल मैप के दिखाए रास्ते ने 47 वर्षीय फिलिप को सालों पहले टूटे हुए पुल पर पहुंचा दिया। वो कुछ समझ पाता इससे पहले उसकी कार 20 फीट नीचे खाई में गिर गयी। जिससे फिलिप की मौत हो गयी।

30 सितंबर 2022 को फिलिप अनजान रास्ते पर गूगल मैप की मदद से जा रहे थे। मैप के रास्ते के अनुसार वे टूटे हुए पुल पर पहुंच गए। फिलिप कुछ समझ पाते उसके पहले उनकी कार खाई में जा गिरी जिससे उनकी मौत हो गयी। अब फिलिप का परिवार कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कराने पहुंचा। वहां फिलिप के परिवार ने बताया कि गूगल मैप पर लोगों ने इस रास्ते को हटाने के लिये कंपनी को सुझाव दिए थे। लेकिन कंपनी की लापरवाही के कारण रास्ता अपडेट नहीं किया गया। जिससे फिलिप की जान गई।

अब उनके परिवार के द्वारा दिये गए सबूतों के आधार पर उत्तर कैरोलिना के वेट काउंटी सुपीरियर कोर्ट ने गूगल के खिलाफ और स्थानीय बिल्डर्स के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। जो रास्ता गूगल ने दिखाया उस पुल को टूटे हुई 9 साल हो गए हैं। यहां किसी तरह का चेतावनी संकेत भी नहीं लगा। 

भारत में भी ऐसे कई केस हो चुके हैं जब गूगल मैप को फॉलो करने से लोगों की जान खतरे में पड़ गयी और ऐसे कई मामलों में गूगल मैप की वजह से लोगों की जान भी गयी है। इसी साल 3 जुलाई को झारखंड में 3 युवक गूगल मैप के रास्ते पर चलते हुए निर्माणाधीन पुल पर पहुंच गए थे उनकी कार नदी में बह गई जिसमें 2 लोगों की मौत हो गयी थी।