पाकिस्तान के क्वेटा में पैरामिलिट्री मुख्यालय के पास भीषण धमाका, 10 लोगों की मौत और 32 घायल

सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें कई की स्थिति नाजूक बनी है। ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। धमाके के बाद अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित की गई।

Publish: Sep 30, 2025, 05:30 PM IST

Photo Courtesy: India TV News
Photo Courtesy: India TV News

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के क्वेटा शहर में मंगलवार को भीषण बम ब्लास्ट हुआ है। इस आत्मघाती हमले में 10 लोगों की मौत की खबर है जबकि 32 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। यह धमाका पाकिस्तानी सेना की पैरामिलिट्री यूनिट फ्रंटियर कॉर्प्स के मुख्यालय के पास हुआ है। 

घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें कई की स्थिति नाजूक बनी है। ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा इनमें फ्रंटियर कॉर्प्स के अर्धसैनिक और नागरिक शामिल हैं। मौजूदा हालातों के मद्देनजर अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित की गई है। सभी डॉक्टर्स, नर्स और अस्पताला कर्मचारियों को अस्पताल में रहने का निर्देश दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: लंदन में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़, भारत ने बताया अहिंसा के सिद्धांत पर हमला

क्वेटा के एसएसपी मोहम्मद बलोच के मुताबिक, पैरामिलेट्री हेडक्वार्टर के पास विस्फोट से भरी एक गाड़ी में धमाका हुआ था। धमाका इतना भयानक था कि आसपास के कई घरों की खिड़कियां टूट गई। धमाके की टपेट में कई वाहन आए जिनक परखच्चे उड़ गए। 

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अली जरदारी ने कहा कि इस हमले में भारत समर्थित तहरीक-ए तालिबान पाकिस्तान (TTP) के आतंकियों का हाथ है। हालांकि भारत सरकार की तरफ से इस पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। 

बलूचिस्तान के मुख्ममंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना को आतंकी हमला बताया है। उन्होंने जानकारी दी कि हमले में पाकिस्तान फ्रंटियर कॉर्प्स ने चार आतंकियों को मार गिराया है। हम शहीदों के परिवार के साथ खड़े है और हमले के सभी घायलों के जल्दी स्वास्थ्य होने की कामना करते हैं।