ब्रिटेनवासियों को मिली मास्क से मुक्ति, सरकार ने कोविड पास की अनिवार्यता भी खत्म की

ब्रिटेन में अब लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर नहीं दिखाना होगा कोविड सर्टिफिकेट, बिना प्रमाणपत्र नाइट क्लब, फुटबॉल ग्राउंड और बड़े आयोजन वाले स्थानों पर जाने की मिल सकेगी परमीशन, लगातार घटते मरीजों के आकंड़ों के मद्देनजर लिया फैसला

Updated: Jan 27, 2022, 05:35 AM IST

Photo Courtesy: the economic times
Photo Courtesy: the economic times

ब्रिटेन सरकार ने कोरोना मामलों में गिरावट के बाद कोरोना प्रतिबंधों को हटाने का फैसला लिया है। यूके सरकार द्वारा गुरुवार को जारी नए आदेश के अनुसार अब सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों को फेस मास्क लगाने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। वहीं लोगों को राहत देते हुए माल, नाइट क्लब और फुटबॉल ग्राउंड्स समेत दूसरी जगहों में प्रवेश के लिए कोरोना पास की भी जरुरत नहीं होगी। अब लोगों को कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट भी नहीं दिखाना होगा।

दरअसल ब्रिटेन में पिछले 15 दिनों में कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट दर्ज हुई है। जिसके बाद दुनिया भर में बढ़ते मामलों के बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अनिवार्य रूप से मास्क पहनने समेत कई प्रतिबंधों खत्म करने का ऐलान कर दिया है। ब्रिटिश सरकार ने देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामलों के चरम पर पहुंचने संबंधी डाटा के एनालिसिस के बाद यह फैसला किया है। यूके सरकार ने 8 दिसंबर 2022 को “प्लान B” प्रतिबंधों की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री ने कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की लहर के चरम पर पहुंचने की चेतावनी जारी की थी। सख्ती के बाद मामलों में तेजी से कमी आई, इसी के परिणाम स्वरूप अब लोगों को राहत दी जा रही है।

और पढ़ें: इंदौर और जबलपुर में कोरोना से हुई दो दो लोगों की मौत, भोपाल में दो हजार से अधिक लोग मिले संक्रमित

वहीं दुनियाभर में बीते 24 घंटों में 35.13 लाख नए कोविड मरीज मिले हैं। 23.71 लाख लोग रिकवर हुए हैं। जबकि 10,313 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा है। अमेरिका 5.01 लाख केस मरीजों के साथ पहले स्थान पर है। फ्रांस 5.01 लाख मरीजों के साथ दूसरे नंबर पर है। भारत में 2.84 लाख नए मरीज है भारत तीसरे स्थान पर है।