रानी कमलापति स्टेशन के बाहर एक्टर राहुल चेलानी से लूट, फोन स्नैचिंग कर फरार हुए बाइकसवार

भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाहर मंगलवार को एक्टर राहुल चेलानी के साथ दिनदहाड़े मोबाइल स्नैचिंग हुई। मुंबई से लौटे राहुल कैब बुक कर रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाश फोन झपटकर फरार हो गए।

Updated: Apr 08, 2026, 01:45 PM IST

भोपाल। राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाहर मंगलवार को अभिनेता राहुल चेलानी के साथ मोबाइल स्नैचिंग की घटना हुई। बाइक सवार बदमाश उनका फोन छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, राहुल चेलानी मुंबई से भोपाल लौटे थे और नर्मदापुरम जाने के लिए स्टेशन के बाहर कैब बुक करने पहुंचे थे। इसी दौरान वे फोन पर बातचीत कर रहे थे तभी अचानक बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनका मोबाइल झपट लिया और मौके से भाग निकले। घटना के तुरंत बाद राहुल ने हबीबगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें:मुरैना में रेत माफिया का खूनी खेल, वन आरक्षक को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला

राहुल चेलानी इससे पहले भी चर्चा में रह चुके हैं। नोटबंदी के दौरान होशंगाबाद में पुलिस ने उनके पास से 43 लाख 60 हजार रुपये की नई करेंसी बरामद की थी। उस समय उन्होंने इस रकम को अपनी मेहनत की कमाई बताया था। जिसके बाद मामला आयकर विभाग को सौंपा गया था।

दूसरी ओर राहुल चेलानी को लेकर एक बड़ी फिल्म प्रोजेक्ट की भी चर्चा है। महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से बन रही एक बड़े बजट की फिल्म में उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। फिल्म के निर्देशक संगीत वर्मा ने कई कलाकारों के ऑडिशन के बाद इस अहम किरदार के लिए राहुल का चयन किया है।

यह भी पढ़ें:भारत की राजनीति में जुड़ा नया अध्याय, मेनका गुरुस्वामी बनीं पहली LGBTQ राज्यसभा सदस्य

बताया जा रहा है कि इस फिल्म का प्रदर्शन मुंबई के पवई लेक पर प्रस्तावित एक भव्य म्यूजिकल फाउंटेन शो में किया जाएगा। करीब 180 मीटर चौड़े और 40 मीटर ऊंचे इस फाउंटेन में 49 फायर नोजल के साथ अत्याधुनिक साउंड और वीएफएक्स तकनीक का इस्तेमाल होगा। फिल्म में इतिहास के उस भावुक प्रसंग को भी प्रमुखता से दिखाया जाएगा। जब 1670 में कोंढाणा किले की जीत के बाद शिवाजी महाराज ने तानाजी मालुसरे की शहादत पर कहा था।