जोबट विधायक कलावती भूरिया का निधन, कोरोना से संक्रमित थीं कांग्रेस विधायक
बीती रात मध्यप्रदेश के जनसंपर्क विभाग के उपसंचालक मनोज पाठक का भी कोरोना से निधन हो गया, मनोज पाठक के निधन के बाद राजनीतिक गलियारों से लेकर पत्रकारिकता जगत तक में शोक की लहर है

भोपाल। अलीराजपुर ज़िले की जोबट विधानसभा सीट से विधायक कलावती भूरिया का निधन हो गया है। कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया हाल ही में कोरोना से संक्रमित हुई थीं। लेकिन जनता की समस्या को हर हाल में हल करने के लिए पहचानी जाने वाली कलावती अब हमारे बीच नहीं रहीं।
कलावती भूरिया को करीब दस दिन पहले इंदौर के सेल्बी अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहीं पर उनका इलाज चल रहा था। लेकिन आज सुबह करीब तीन बजे कलावती ने अंतिम सांस ली। कलावती के दुनिया को अलविदा कहने पर पूरी कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर व्याप्त है। कलावती भूरिया कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया की भतीजी और युथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया की बहन थीं।
कलावती भूरिया के निधन पद पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने शोक व्यक्त किया है। कमल नाथ ने कहा है कि, 'प्रदेश के जोबट क्षेत्र की विधायक कलावती भूरिया के दुखद निधन का समाचार बेहद व्यथित व स्तब्ध करने वाला है।वे एक सक्रिय , दबंग , जुझारू , मिलनसार विधायक थी।
अपने क्षेत्र की जनता के प्रति उनका विशेष लगाव था और उनके हितो के लिये सदैव संघर्ष रत रहती थी।' पीसीसी चीफ ने आगे कहा कि उनका दुखद निधन पूरे कांग्रेस परिवार और मेरे लिये भी एक़ बड़ी क्षति है।परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ।ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
उनका दुखद निधन पूरे कांग्रेस परिवार और मेरे लिये भी एक़ बड़ी क्षति है।
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) April 24, 2021
परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ।
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
इससे पहले शुक्रवार देर रात मध्यप्रदेश के जनसंपर्क विभाग के उपसंचालक मनोज पाठक का भी कोरोना से निधन हो गया। पाठक हाल ही में कोरोना से संक्रमित हुए थे। जिसके बाद उन्हें राजधानी स्थित जेके अस्पताल में भर्ती किया गया था। शुक्रवार शाम को शाम को हालत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई।
मनोज पाठक वर्तमान में जनसंपर्क विभाग के उपसंचालक होने के साथ साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमल नाथ के प्रेस अधिकारी भी रह चुके थे। मनोज पाठक के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और मौजूदा सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया है।
मेरे बेहद प्रिय , कर्तव्य निष्ठ , जनसम्पर्क अधिकारी व मेरे प्रेस अधिकारी रहे श्री मनोज पाठक के दुखद निधन का समाचार स्तब्ध करने वाला है।
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) April 23, 2021
उनका निधन मेरे लिये व्यक्तिगत क्षति है।
परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ।
कमल नाथ ने मनोज पाठक के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, 'मेरे बेहद प्रिय , कर्तव्य निष्ठ , जनसम्पर्क अधिकारी व मेरे प्रेस अधिकारी रहे श्री मनोज पाठक के दुखद निधन का समाचार स्तब्ध करने वाला है।उनका निधन मेरे लिये व्यक्तिगत क्षति है।परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ।' उन्होंने आगे कहा, 'ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।'
श्री मनोज पाठक जी के कोरोना संक्रमण से दुखद निधन से प्रदेश ने एक समर्पित अधिकारी और विनम्र व्यक्तित्व को खो दिया है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 23, 2021
श्री पाठक ने पहले पत्रकार और बाद में जनसम्पर्क अधिकारी के रूप में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनायी। https://t.co/J03i64OSJh pic.twitter.com/NOqPIhQ0Ir
वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मनोज पाठक के निधन पर कहा कि, :श्री मनोज पाठक जी के कोरोना संक्रमण से दुखद निधन से प्रदेश ने एक समर्पित अधिकारी और विनम्र व्यक्तित्व को खो दिया है।श्री पाठक ने पहले पत्रकार और बाद में जनसम्पर्क अधिकारी के रूप में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनायी।' मुख्यमंत्री ने कहा, 'मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के उपसंचालक श्री मनोज पाठक के निधन का दुःखद समाचार मिला है। मेरी संवेदनाएँ उनके परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहने की क्षमता प्रदान करें। ॐ शांति'