22 ने दगा किया, 2 बने मंत्री, बाक़ी का क्या गुनाह?

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट में भाजपा से तीन और ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे से दो मंत्रियों ने शपथ ली। कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि मंत्रिमंडल में 3 भाजपा + 2 विभीषण। भाजपा के वर्षों से संघर्ष करने वाले ईमानदार चेहरे शून्‍य।

Publish: Apr 22, 2020, 01:42 AM IST

शपथ के 29 दिन बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट में 5 मंत्री शामिल किए हैं। भाजपा खेमे से तीन और ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे से दो मंत्रियों ने शपथ ली। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट किए हैं कि पार्टी विथ डिफ़्रेन्स का नारा देने वाली भाजपा का नया रूप। मंत्रिमंडल में 3 भाजपा + 2 विभीषण। भाजपा के वर्षों से संघर्ष करने वाले ईमानदार चेहरे शून्‍य। जयचंद - लोभी – प्रलोभी वर्षों से संघर्ष करने वाले ईमानदारों का स्थान लेंगे। कांग्रेस से धोखा कर भाजपा का सरकार बनाने में साथ 22 विधायकों ने दिया मंत्री बने सिर्फ 2 दलबदलू? बाक़ी का क्या गुनाह? बसपा- सपा- निर्दलीय व अन्य बाग़ी ग़ायब? धोखे की शुरुआत हो गयी। शिवराज जी का मंत्रिमंडल वास्‍तव में शिवराज-भाजपा नहीं, शिवराज व महाराज मंत्रिमंडल है। बेचारे गोपाल भार्गव, भूपेन्द्र सिंह, रामपाल सिंह, यशोधरा राजे, विजय शाह, राजेंद्र शुक्ल, सीताशरण शर्मा, यशपाल सिसोदिया जैसे फ़्रंट लाइन के क़द्दावर नेता ग़ायब। अवसरवादी, दलबदलू शामिल।