कोरोना : गाय को भूली सरकार, संरक्षण के लिए साथ आएं

Publish: Apr 10, 2020, 03:50 AM IST

kamal nath
kamal nath

कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष व पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने कोरोना संकट के समय सरकार पर गाय की अनदेखी का आरोप लगाया है। नाथ ने आह्वान किया कि जनता गौ संरक्षा के लिए आगे आएं। नाथ ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता का स्थान बेहद पूजनीय है। गौमाता की सेवा करना परोपकार के साथ आनंद की भी अनुभूति प्रदान करता है। कोरोना महामारी से इस जंग में सभी मूक पशुओं , जीवों की सेवा और सुरक्षा करना बेहद आवश्यक है। इसको देखते हुए असहाय ग़ौमाताओं की सेवा भी अत्यंत ज़रूरी है। मैं संकट के इस दौर में सभी से अपील करता हूँ कि इस कठिन दौर में हम अपने परिजनो के साथ- साथ, गौमाता की सेवा भी अवश्य करें। गौमाता के संरक्षण व संवर्धन हेतु मेरी सरकार द्वारा 1000 गौशालों का निर्माण प्रदेश में प्रारम्भ कराया गया था। देखने में आ रहा है कि कोरोना की विषम परिस्थिति के इस दौर में राज्य सरकार गौमाता की सेवा पर उदासीन रवैया अपनाये हुए है। आइए, हम सब मिलकर गौमाता की सेवा, संवर्धन व संरक्षण का अपना दायित्व निभाये।