ग्वालियर-चंबल संभाग में पॉजिटिव 60 पार

Publish: May 11, 2020, 02:10 AM IST

Photo courtesy : outlook
Photo courtesy : outlook

मध्यप्रदेश में अब 39 जिले कोरोना संक्रमित हैं। यहां मरीजों का आंकड़ा 3500 पार पहुँच गया है। वहीं अब तक 214 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा तेज़ी से बढ़ रहा है। ग्वालियर चंबल संभाग में अब तक 60 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। शनिवार की शाम को ग्वालियर में छह पॉजिटिव मरीज़ मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी मरीज़ों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।

बता दें कि ग्वालियर चम्बल संभाग रेड जोन में आता है। यहां पिछले हफ्ते से  हर दिन लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को संभाग में एक साथ छह पॉजिटिव मरीज़ मिले। इसके बाद अब ग्वालियर जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 27 हो गई है। सुरक्षा के मद्देनजर शहर के 18 इलाकों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है।

ग्वालियर -चम्बल जिले की स्थिति को बिगड़ता देख कमिश्नर चंबल संभाग रेनू तिवारी को हटाकर उनकी जगह एमबी ओझा को प्रभार सौंपा गया है। एमबी  ओझा ग्वालियर कमिश्नर हैं।