ग्वालियर: नेता प्रतिपक्ष की सुरक्षा में बड़ी चूक, भारत जोड़ो यात्रा पर हुई गोलीबारी की कोशिश
ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के सामने एक युवक कट्टा लेकर घुस गया। हालांकि, फायरिंग से पहले ही लोगों ने उसे पकड़ लिया।

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह की सुरक्षा में भारी चूक का मामला सामने आया है। ग्वालियर में नेता प्रतिपक्ष द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा पर फायरिंग की कोशिश की गई। हालांकि, कार्यकर्ताओं की सतर्कता के कारण गोली चलाने से पहले ही आरोपी पकड़ा गया।
दरअसल, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करने से पहले कांग्रेस नेताओं द्वारा उपयात्राएं निकाली जा रही है। जिन जिलों से मुख्य यात्रा नहीं गुजरेगी वहां से उपयात्रा निकाली गई है जो मुख्य यात्रा से जुड़ेगी। मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह के नेतृत्व में भिंड जिले से उपयात्रा निकाली गई थी। काफिला जब भिंड और ग्वालियर के बॉर्डर पर पहुंचा तब यह घटना हुई।
यह भी पढ़ें: भोपाल के कई इलाकों में जलसंकट, आज नर्मदा लाइन से पानी की सप्लाई रुकी
डॉ. गोविंद सिंह ने बताया कि यात्रा ग्वालियर जिले की सीमा में पहुंचते ही वहां के पार्टी समर्थकों और कार्यकर्ताओं को सौंपी जानी थी। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ में वह सरपंच दशरथ गुर्जर के घर पानी पीने के लिए रुके थे। तभी अचानक जीतू गुर्जर वहां पहुंचा और कांग्रेसियों के बीच से होता हुआ सिंह के पास पहुंच गया। सिंह के समीप खड़े पार्षद बलबीर सिंह के बेटे छोटू पर उसने कट्टा तान दी। जबतक वह गोली चला पाता की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया।
भिंड जिले में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा में असामाजिक तत्वों द्वारा व्यवधान पैदा करने की कोशिश की गई. प्रदेश में असामाजिक तत्व खुलेआम अवैध हथियारों के साथ घूम रहे हैं, कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है. pic.twitter.com/tdHA7IxEfn
— (@GovindSinghDr) November 8, 2022
गनीमत रही कि गोली नहीं चली वरना कोई भी अनहोनी हो सकती थी। घटना के बाद गोविंद सिंह ने ग्वालियर पुलिस पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि आरोपी बीजेपी से जुड़ा हुआ है। कांग्रेस मीडिया विभाग ने ने भाजपा नेताओं के साथ आरोपी की तस्वीर भी जारी की है।
@RahulGandhi जी की भारत जोड़ो यात्रा से पहले उपद्रव करने की भाजपा की साजिश बेनकाब,
— KK Mishra (@KKMishraINC) November 9, 2022
नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह की यात्रा पर हमला करने वाला जीतू गुर्जर है BJP का एजेंट,
भाजपा नेता एंदल सिंह कसाना, रघुराज कसाना के समर्थन की फोटो आरोप का प्रमाण @inc_jpagarwal @OfficeOfKNath pic.twitter.com/Mb6ay3KFMh
मीडिया विभाग के चेयरमैन केके मिश्रा ने एक ट्वीट में लिखा कि, 'भारत जोड़ो यात्रा से पहले उपद्रव करने की भाजपा की साजिश बेनकाब, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह की यात्रा पर हमला करने वाला जीतू गुर्जर है BJP का एजेंट, भाजपा नेता एंदल सिंह कंसाना, रघुराज कंसाना के समर्थन की फोटो आरोप का प्रमाण।'