MP में ताऊ- ते तूफान का असर, अगले 24 घंटे में तेज बारिश की संभावना, यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर के दक्षिण-पूर्व में चक्रवात बन रहा है। यही वजह से हवाओं की रफ्तार 40 किमी प्रतिघंटा तक हो सकती। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

Updated: May 15, 2021, 11:08 AM IST

Photo courtesy: patrika
Photo courtesy: patrika

भोपाल। मध्यप्रदेश में ताऊ-ते तूफान का असर दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के इंदौर- भोपाल के अलावा जबलपुर-ग्वालियर समेत 12 जिलों में बारिश होने के आसार हैं। यह बारिश अरेबियन सी के दक्षिण पूर्व में बने तुकाते साइक्लोन के कारण होगी। माना जा रहा है इसका असर प्रदेश में 19 मई तक रहेगा।

 वैज्ञानिक जेडी मिश्रा के अनुसार वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ के रूप में लगातार सक्रिय है। वहीं मध्य पाकिस्तान, बुंदेलखंड और दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण बनी हुई हैं, जिससे होकर पूर्व-पश्चिम ट्रफ लाइन झारखंड-असम तक और उत्तर-दक्षिण ट्रफ लाइन विदर्भ-तेलंगाना तक गुजर रही हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी अरब सागर/ लक्षद्वीप क्षेत्र में निम्न दाब क्षेत्र विकसित हो चुका है। इसके आज से डिप्रेशन और 16 मई को चक्रवातीय तूफान (ताऊ-ते) में प्रभावशाली होने की प्रबल आशंका है। यह 18 मई को गुजरात तट पर पहुंचेगा अरब सागर के दक्षिण पूर्व में चक्रवात सक्रिय हो गया है।


मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद उज्जैन संभागों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा जबलपुर, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, शहडोल, उमरिया, पन्ना, दमोह और टीकमगढ़ में बारिश होने के आसार हैं। यहां पर हवा की रफ्तार 40 किमी प्रतिघंटा तक हो सकती है।