इंदौर और उज्जैन में 19 अप्रैल तक लॉकडाउन, बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर लिया फैसला

इंदौर और उज्जैन में लॉकडाउन बढ़ाया गया, महाकाल मंदिर के पुजारी की कोरोना से मौत के बाद उज्जैन के सभी मंदिरों को बंद करने का फैसला, कई अन्य शहरों में भी लग सकता है लॉकडाउन

Updated: Apr 10, 2021, 09:56 AM IST

Photo courtesy: Naidunia
Photo courtesy: Naidunia

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना महामारी का कहर बढ़ता जा रहा है।  कोरोना हाटस्पाट बने इंदौर में 19 अप्रैल तक के लिए टोटल लॉकडाउन कर दिया गया है। वहीं महाकाल मंदिर के पुजारी की मौत के बाद उज्जैन में भी लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। प्रशासन ने उज्जैन के सभी मंदिरों की बंद करने का फैसला लिया है। आवश्यक वस्तुओं दूध, फल, सब्जी की आपूर्ती जारी रहेगी।

माना जा रहा है कि भोपाल में भी लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है। दरअसल इंदौर में बीते 24 घंटों में 912 मरीज मिले हैं, भोपाल में 736 मरीज मिले हैं। प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 4986 मिली थी। अप्रैल महीने में अब तक प्रदेश में 23 हजार कोरोना संक्रमित मरीज बढ़े हैं। संक्रमण दर 13% से ज्यादा हो गई है।

और पढ़ें: ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रहा है आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश, दूसरे राज्यों पर निर्भर है शिवराज सरकार

मध्यप्रदेश के शहरी क्षेत्रों में सोमवार सुबह तक लॉकडाउन है। वहीं रतलाम में 9 दिन, कटनी, खरगोन और बैतूल और छिंदवाड़ा में 7 दिन तक लॉकडाउन जारी है। वहीं भोपाल के कोलार और शाहपुरा इलाके में 9 दिनों का लॉकडाउन जारी है।