बैतूल में एयरफोर्स स्टेशन के भीतर लांस नायक ने की आत्महत्या, रायफल से खुद को मारी गोली
बैतूल में जवान ने एयरफोर्स स्टेशन में आत्महत्या कर ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना बुधवार देर रात 1 बजे की है। पुलिस ने मृतक की पहचान कर दी है। जवान का नाम सरोज कुमार दास है। वह रैंक लांस नायक और यूनिट 976 डीएससी प्लाटून 28 एड एयर फोर्स आमला में पदस्थ था।

बैतूल। मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मी के सुसाइड केस बढ़ रहे हैं। ऑन ड्यूटी के दौरान तैनात कई पुलिसकर्मी खुद अपनी जान ले रहे हैं। जिसने प्रशासन सहित सरकार की चिंताएं बढ़ा दी है। ये जवान अलग-अलग कारणों के चलते डिप्रेशन में चले जाते हैं। ताजा मामला बैतूल का है। यहां जवान ने एयरफोर्स स्टेशन में आत्महत्या कर ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह घटना बुधवार देर रात 1 बजे की है। पुलिस ने मृतक की पहचान कर दी है। जवान का नाम सरोज कुमार दास है। वह रैंक लांस नायक और यूनिट 976 डीएससी प्लाटून 28 एड एयर फोर्स आमला में पदस्थ था। मूल रूप से सरोज ओडिशा का रहने वाला था। वहीं घटना के समय मृतक की पत्नी आमला में उपस्थित नहीं थीं। जिस वजह से पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका। शुक्रवार को जब वह पहुंची तो पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया।
यह भी पढ़ें: मंदसौर के मुल्तानपुरा में फैली GBS नामक खतरनाक बीमारी, तीन मरीज वेंटिलेटर पर, 36 को मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा
शव को आमला सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। यहां बीएमओ डॉ. नरवरे ने कहा कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच में सुसाइड के स्पष्ट कारणों का पता नहीं लगा है। बता दें जवान आमला में अकेला रहता था। उसका परिवार ओडिशा में रहता था। वहीं बैतूल एसपी निश्चल एन झारिया ने बताया कि एयरफोर्स डिपो में लांस नायक सरोज ने सुसाइड किया है। शव परिजनों को सौंपा गया है। मामले की जांच जारी है।