Unlock 1 : भोपाल में आज से खुल गए धार्मिक स्थल

Lockdown 5.0 : भोपाल के करुणाधाम आश्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने टेका माथा

Publish: Jun 16, 2020, 01:53 AM IST

भोपाल में करीब तीन महीने के लंबे इंतजार के बाद आज से सभी धार्मिक स्थल खुल गए हैं। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल के करुणा आश्रम पहुंचे और मंदिर में माथा टेका। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश औऱ प्रदेश की जनता की सलामती के लिए प्रार्थना की।

कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन के 84 दिन बाद मंदिरों में भक्तों का प्रवेश शुरू हुआ है। मंदिरों का नजरा बदला हुआ दिखाई दिया भक्त मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दिखाई दिए। रविशंकर नगर स्थित दुर्गा मंदिर पुजारी पंडित राहुल पांडेय के अनुसार मंदिर खोलने के पहले सैनिटाइज किया गया है। भक्तों को सोशल डिस्टेंसिंग औऱ मास्क पहनने को कहा गया है। धीरे-धीरे भक्तों के आने का सिलसिला शुरु होगा।

मां भवानी शिव मंदिर हबीबगंज स्टेशन स्थित मंदिर के पुजारी और ब्रह्म शक्ति सांस्कृतिक संस्कार समिति अध्यक्ष पंडित जगदीश शर्मा का कहना है कि मंदिरों में भक्त अभी कम ही आ रहे हैं। उनका कहना है कि मंदिर में सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए है। मंदिर में नारियल प्रसाद लाने पर रोक है। मंदिर में घंटी बजाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

धार्मिक स्थलों पर रखना होगा इन बातों का ख्याल

मंदिरों में दो गज की दूरी रखना अनिवार्य होगा,मंदिरों के प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की मशीन अनिवार्य रूप से उपलब्ध होनी चाहिए। सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षण होने पर उन्हे मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बिना मास्क और फेस कवर किए बिना धार्मिक स्थलों में प्रवेश नहीं मिलेगा। मंदिर में आने से पहले जूते गाड़ी में रखकर आना होगा ।मूर्ति स्पर्श, जल चढ़ाना, चुनरी चढ़ाना, प्रसाद वितरण, घंटी बजाने पर रोक रहेगी। गुरुद्वारे में गुरु वाणी की अनुमति नहीं दी गई है, वहीं चर्च में कैरोल सिंगिंग पर भी फिलहाल रोक है, मस्जिद में आने वालों के घर से वजू करके आना होगा। प्रशासन ने फिलहाल  65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं और10 साल से कम उम्र के बच्चों को घर पर रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही धार्मिक स्थल में काम करने वाले पुजारी, कर्मचारियों और श्रदालुओं को सावधानी बरतने को कहा गया हैं।  देश में इस वक्त लॉकडाउन का पांचवा चरण चल रहा है। ऐसे में देश में सरकार की तरफ से आठ जून को सभी धार्मिक स्थल खोलने की इजाजत मिल गई थी। लेकिन भोपाल में आज से मंदिर खुले हैं।