कर्नाटक में चला बजरंग बली का गदा, MP में महाकाल के प्रकोप की तैयारी है: दिग्विजय सिंह
महाकाल लोक मामले में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि सीएम चौहान चौहान के करीबी ठेकेदार को गिरफ्तार कर उससे रुपए वसूलने की आवश्यकता है।
उज्जैन। मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित महाकाल लोक में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। बीते दिनों यहां हवा चलने से सप्तऋषि की मूर्तियां समेत अनेक देव प्रतिमाएं खंडित हो गईं। इस घटना के बाद महाकाल लोक निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। मामले पर कांग्रेस शिवराज सरकार पर हमलावर है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि कर्नाटक में बजरंग बली का गदा चला, अब मध्य प्रदेश में महाकाल के प्रकोप की तैयारी है।
दरअसल, द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य श्री स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज ने भी
महाकाल लोक निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार की आशंका जताई है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि ये भ्रष्टाचार के सिवा और क्या हो सकता है। शंकराचार्य ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की भी मांग की है। जगतगुरु शंकराचार्य का यह विडियो ट्वीट कर एमपी कांग्रेस ने लिखा कि शिवराज जी, आपका अधर्म अब सबके सामने है।
शंकराचार्य के बयान पर अब वरिष्ठ कांग्रेस नेता व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। सिंह ने ट्वीट किया, 'शिवराज उर्फ़ मामू के चहते ठेकेदार को गिरफ़्तार कर, पूरी राशि उस से वसूल कर कंपनी को ब्लैक लिस्टेड करना चाहिए।
लेकिन नहीं करेंगे। भाजपा पर कर्नाटक में बजरंग बली जी का गदा “सौंठा” तो चल गया, अब एमपी में महाकाल के प्रकोप की तैयारी है। जय जय महाकाल।'
भाजपा @BJP4India @narendramodi पर कर्नाटक में बजरंग बली की तुलना बजरंग दल से करने पर बजरंग बली जी का गदा “सौंठा” तो चल गया अब एमपी में महाकाल के प्रकोप की तैयारी है।
— digvijaya singh (@digvijaya_28) June 4, 2023
जय जय महाकाल।@INCMP @INCIndia @Jairam_Ramesh @SupriyaShrinate
-२
बता दें कि राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह लगातार आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार करने की मांग उठा रहे हैं। सिंह का आरोप है महाकाल लोक निर्माण कार्य में 80 फीसदी कमीशनखोरी की गई। इससे पहले उन्होंने सीएम चौहान पर निशाना साधते हुए कहा था कि कर्नाटक की तरह अब मध्य प्रदेश में भी PayCM चल रहा है।