चुनाव पूर्व MP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 75 IPS अफसरों का हुआ तबादला

गृह विभाग ने शनिवार को 75 IPS अधिकारियों के तबादले की लिस्ट जारी की है। कई जिलों के एसपी को भी बदला गया है। इन तबादलों को विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

Updated: Mar 26, 2023, 09:33 AM IST

भोपाल। विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। शनिवार को राज्य में 75 से ज्यादा अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इसके साथ ही दो दर्जन से ज्यादा जिलों के एसपी भी बदले गए हैं। इस तबादलों को विधानसभा चुनाव के लिए जमावट के तौर पर देखा जा रहा है। जबलपुर, ग्वालियर, सागर, बैतूल, छतरपुर और छिंदवाड़ा समेत कई जिलों के एसपी बदल दिए गए हैं। 

शनिवार देर रात मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने 75 अधिकारियों के तबादले किए जाने की सूची जारी की है। इस लिस्ट में एसपी के साथ-साथ पुलिस महकमे के बड़े अधिकारी भी शामिल हैं। ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक अमित सांघी छतरपुर की जिम्मेदारी संभालेंगे। उज्जैन के पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ला का ट्रांसफर खंडवा किया गया है। हरदा के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल को इंदौर का पुलिस उपायुक्त (यातायात) बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज भोपाल प्रवास पर, नए BJP कार्यालय का करेंगे भूमिपूजन

भोपाल के एडिशनल पुलिस कमिश्नर सचिन अतुलकर को छिंदवाड़ा रेंज का डीआईजी बनाया गया है। राजगढ़ एसपी अवधेश कुमार गोस्वामी को भोपाल एडिशनल पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। बैतूल एसपी सिमाला प्रसाद को जबलपुर भेजा गया है। जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा को रतलाम भेजा गया है। इसके अलावा अमन सिंह राठौर को एसपी दतिया से अशोकनगर, अभिजीत कुमार रंजन को एसपी कटनी, आईपीएस दीपक कुमार शुक्ला को एसपी बड़वानी से एसपी विदिशा के तौर पर पदस्थ किया गया है।

वहीं, रतलाम एसपी अभिषेक तिवारी को एसपी सागर, इंदौर पुलिस उपायुक्त संपत उपाध्याय को एसपी देवास, यशपाल सिंह राजपूत को एसपी मंडला से एसपी शाजापुर बनाया गया है। अलीराजपुर एसपी मनोज कुमार सिंह को धार का एसपी, सिद्धार्थ बहुगुणा को जबलपुर से रतलाम एसपी बनाकर भेजा गया है। सिंगरौली एसपी वीरेंद्र कुमार सिंह को राजगढ़ का एसपी, निवाड़ी एसपी टीके विद्यार्थी को जबलपुर का एसपी बनाया गया है।