Corona Effect : MP में Total Lockdwon नहीं

Coronavirus India : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रदेश में टोटल लॉकडाउन से किया इनकार, सोशल मीडिया की खबरें निराधार

Publish: Jul 15, 2020, 11:28 PM IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया में चल रही उन खबरों को निराधार बताया है जिसमें प्रदेश में टोटल लॉकडाइन की बात कही जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। मुख्यमंत्री ने जनता से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की है।

उन्होंने कहा है कि बार-बार साबुन से हाथ धोएं और जब तक बहुत आवश्यक ना हो घर से बाहर नहीं निकले। दरअसल सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा ऐसी अफवाह फैलाई जा रही थी कि फिर से प्रदेश में लॉकडाउन लगाया जा सकता है। जिसका मुख्यमंत्री ने खंडन किया है।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश कोरोना संक्रमितों की संख्या 19 हजार के पार पहुंच गई है। बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए ग्वालियर में कर्फ्यू लगाया गया है। इंदौर भोपाल, मुरैना में भी हालत ठीक नहीं हैं। अनलॉक 2 में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ठीक से नहीं कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक हफ्ते में तेजी मामले बढ़े हैं जिससे प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 4757 हो गई है। वहीं प्रदेश में अब तक 673 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा 190 मरीज ग्वालियर में मिले थे।