6 साल की बच्ची से रेप कर आंखें फोड़ी
एक तरफ जहां पूरे प्रदेश में सख्ती है वहीं अपराध बेखौफ जारी हैं। दमोह मासूम का रेप करने के बाद उसकी आंखें भी फोड़ डाली गई।
लॉक डाउन की सख्ती के बीच मध्य प्रदेश के दमोह में एक बार फिर से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जबेरा थाना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म किया गया है। रेप करने के बाद भी दरिंदे बाज नहीं आए। रेप के बाद दरिंदों ने मासूम की आंखें भी फोड़ डाली और हाथ पैर बांधकर खेत में फेंक दिया। बच्ची की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। आक्रोशित लोगों ने थाने के सामने जमकर तीखा विरोध जताया है।
भाजपा नेता गोपाल भार्गव ने इस घटना पर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर घटना पर दु:ख जताया है।
आज सुबह-सुबह एक अमानवीय कृत्य की सूचना से मन खिन्न है। दमोह जिले के जबेरा थाने के अंतर्गत ग्राम बंशीपुर में 6 वर्षीय एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कृत्य करके उसकी दोनों आंखें भी फोड़ दी गई। बच्ची एक गरीब किसान परिवार की है। घटना के बाद पूरा दमोह जिला आंदोलित है।
— Gopal Bhargava (@bhargav_gopal) April 23, 2020