MP ByPoll 2020: भांडेर से महेंद्र बौद्ध को मिला टिकट, बसपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

Mayawati: एमपी उपचुनाव के लिए बसपा जारी कर चुकी है 8 उम्मीदवारों की पहली सूची, कांग्रेस से नाराज होकर पार्टी छोड़ने वाले बौद्ध को फूल सिंह बरैया के खिलाफ मैदान में उतारा

Updated: Oct 04, 2020, 08:22 PM IST

Photo Courtsey: The Economic Times
Photo Courtsey: The Economic Times

भोपाल। मध्यप्रदेश उपचुनाव की तारीख के एलान के बाद बहुजन समाज पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। शुक्रवार (2 अक्टूबर) को पार्टी ने 10 उम्मीदवारों का एलान किया है। बीएसपी ने भांडेर से महेंद्र सिंह बौद्ध को टिकट दिया है। बसपा ने इसके पहले 27 सितंबर को 8 उम्मीदवारों की सूची जारी किया था।

शुक्रवार को जारी सूची में बीएसपी ने महेंद्र सिंह बौद्ध को भांडेर से अपना उम्मीदवार बनाकर मुकाबला दिलचस्प कर दिया है। वह यहां कांग्रेस उम्मीदवार फूल सिंह बरैया को टक्कर देंगे। बौद्ध कुछ समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे और इसके बाद उन्होंने हाल ही में बीएसपी जॉइन कर लिया था। दिलचस्प बात यह है कि बरैया बीएसपी से कांग्रेस में आए हैं वहीं बौद्ध कांग्रेस से बीएसपी में गए हैं। ऐसे में दोनों नेताओं के पास दोनों दलों के साथ करने का अनुभव और वोटबैंक की समझ है।

और पढ़ें: MP By Poll 2020 एमपी उपचुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, 9 प्रत्याशी घोषित

बीएसपी की नई सूची के अन्य नामों को देखा जाए तो सांची से पूरन सिंह अहिरवार, बमोरी से रमेश डाबर, ग्वालियर पूर्व से महेश बघेल, सांवेर से विक्रम सिंह गहलोत, सुवासरा से शंकर लाल चौहान, मांधाता से जितेंद्र वाशिंदे, ब्यावरा से गोपाल सिंह भिलाला और आगर से गजेंद्र बंजरिया शामिल हैं।