पीतांबरा देवी के दर्शन करने दतिया पहुंचे सीएम योगी, यहां कई बड़े नेता आते हैं माथा टेकने

यहां से सीएम योगी आदित्यनाथ ललितपुर जिला के लिए रवाना होंगे, ललितपुर में वे विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे

Updated: May 08, 2022, 06:01 AM IST

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय बुंदेलखंड प्रवास पर हैं। इस बीच वे अलग-अलग जिले का दौरा कर रहे हैं। इस क्रम में वे आज मध्यप्रदेश के दतिया जिला पहुंचे और उन्होंने पीतांबरा देवी के दर्शन किए।

यह भी पढ़ें: इंदौर अग्निकांड का सिरफिरा आशिक गिरफ्तार, MP कांग्रेस ने शिवराज सरकार को घेरा

इस दौरान उनके साथ मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे। पीतांबरा देवी के दर्शन करने के बाद उन्होंने स्थानीय वन खंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक: मुख्यमंत्री बनाने के लिए मांगे थे 2500 करोड़ रुपए, बीजेपी विधायक का सनसनीखेज दावा

यहां से सीएम योगी आदित्यनाथ ललितपुर जिला के लिए रवाना होंगे। ललितपुर में वे विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। वे मुरारी बापू की कथा में भी शामिल होंगे। इसके बाद सीएम लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

बता दें कि योगी आदित्यनाथ पिछले वर्ष भी दतिया मां के दर्शन करने गए थे। ऐसी मान्यता है कि मां के आशीर्वाद से सत्ता का रास्ता आसान हो जाता है। इसलिए मंदिर में कई राजनेताओं और बयूरोक्रेट्स का आना जाना लगा रहता है। यह चलन जवाहरलाल नेहरू के समय से चला आ रहा है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मेन गेट और बॉउंड्री वाल पर लगे मिले खालिस्तानी झंडे, सुरक्षा पर उठे सवाल

यहां कई बड़ी हस्तियां देवी की आराधना करने आ चुकी हैं। जिनमें नेहरू के बाद से इंदिरा गांधी, अटल बिहारी बाजपेयी, प्रणब मुखर्जी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हैं।