Raisen : बरेली जेल में 63 कैदी Corona Positive

MP Corona Updates: बरेली जेल में जांच हुई तो 63 कैदी व जेल में तैनात 3 प्रहरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए

Publish: Jul 21, 2020, 07:05 PM IST

photo courtesy : Webmd
photo courtesy : Webmd

रायसेन। कोरोना का कहर अब रायसेन के बरेली जेल पहुंच गया है। बरेली जेल में कुल 63 कैदी कोरोन से संक्रमित हो गए हैं। इसके साथ ही जेल में तीन प्रहरियों को भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जेल में कोरोना का संक्रमण पहुँचने के बाद से ही कैदियों व जेल प्रशासन के बीच दहशत का माहौल बन गया है। रायसेन स्थित बरेली जेल में एक साथ 66 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की वजह से रायसेन में कोरोना मरीज़ों की संख्या अब 216 हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रायसेन के बरेली जेल में कैदियों को खांसी - बुखार की परेशानी आने के बाद रविवार को बरेली जेल प्रशासन ने कैदियों की कोरोना जांच करवाई थी। कोरोना जांच में अब 63 कैदी व जेल में तैनात 3 प्रहरियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।एक साथ इतनी संख्या में कोरोना के मामले आने के बाद जेल प्रशासन अलर्ट हो गया है।