एमपी के कई जिलों में बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मध्यप्रदेश में 4 दिन तक बारिश के आसार,भोपाल प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवा के साथ 11 मई तक बारिश की संभावना।

Updated: May 07, 2021, 07:52 AM IST

Photo courtesy: pti
Photo courtesy: pti

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने करवट बदला है। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग  ने 11 मई तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है। साथ ही शनिवार से तापमान में भी मामूली गिरावट होने की आशंका जताई है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार सतना में 10.4 एमएम, ग्वालियर में 5.2 एमएम, रीवा में 5.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं उज्जैन और सागर में बूंदाबांदी हुई है।

मौसम वैज्ञानिक पीके शाह ने के मुताबिक सेंट्रल एमपी के ऊपर ऊपरी हवाओं का चक्रवात बना हुआ है। इसके अलावा अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से दो टर्फ लाइन भी बनी हुई है। इसके चलते प्रदेश में नमी बनी हुई है। इसके चलते प्रदेश के कई जिलों में बादल बन रहे है। मौसम वैज्ञानिक शाह ने अनुसार इसके चलते 11 मई तक राजधानी समेत प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके चलते भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर समेत सभी संभाग के जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान है।


प्रदेश में बादल छाने के कारण तापमान में मामूली गिरावट होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। गुरुवार को प्रदेश के रायसेन में 43.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।