कंगना को फांसी पर लटकाया जाए, राष्ट्रपति कोविंद से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन की मांग

मध्य प्रदेश से उठी बड़बोली अभिनेत्री कंगना को फांसी देने की मांग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापण, पद्मश्री पाने के बाद लगातार जहर उगल रही है कंगना

Updated: Nov 12, 2021, 01:18 PM IST

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से बड़बोली अभिनेत्री कंगना रनौत को फांसी पर लटकाने की मांग उठी है। कंगना को मौत की सजा देने की मांग स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन ने किया है। संगठन ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम ज्ञापण देकर कहा है कि देश के लिए जिन महापुरुषों ने अपना खून बहाया उनका अपमान किया जा रहा है।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन के सदस्यों ने शुक्रवार को इंदौर में बीच सड़क पर कंगना रनौत का पुतला दहन किया। इस दौरान दर्जनों की संख्या में मौजूद लोगों ने कंगना को देश से बाहर करो जैसे नारे लगाए। इसके बाद सभी लोग संभागायुक्त कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापण सौंपकर कंगना रनौत से सारे सम्मान वापस लेने की मांग की। 

मीडिया से बातचीत के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजय सितलानी ने कहा, 'आप हमें बताएं कि क्या आजादी के दीवानों ने भीख मांगी थी? भगत सिंह जिन्हें अल्पायु में ही फांसी पर लटका दिया गया क्या उन्होंने भीख मांगी थी? महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस ने भीख मांगी थी? लानत है हमपर कि कंगना जैसी महिला को इस देश में सम्मानित किया जाता है। हमारा दिल दुखा है, भावनाएं आहत हुईं हैं। हमारी मांग है की कंगना रनौत को फांसी पर लटकाया जाए।'

बता दें कि बड़बोली अभिनेत्री कंगना रनौत पद्मश्री मिलने के बाद लगातार जहर उगल रही है। कंगना ने आजादी वाले बेतुका बयान पर माफी मांगने के बजाए इसबार और विवादित टिप्पणी किया है। कंगना रनौत ने इस बार कहा है कि गांधी के भीख के कटोरे में आजादी मिली। इसके पहले उसने एक टॉक शो में कहा था की हमें सन 1947 में आजदी नहीं बल्कि भीख मिली थी। असली आजादी को साल 2014 के बाद मिली है।