बदल गया भोपाल का मौसम, गरज चमक के साथ हुई बारिश , कई जगहों पर गिरे ओले

मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल समेत ग्वालियर चंबल संभाग, सागर, जबलपुर, शहडोल, होशंगाबाद, उज्जैन, इंदौर में बारिश के साथ ओले गिरने के चेतावनी जारी कर रखी है

Updated: Mar 18, 2021, 02:08 PM IST

भोपाल। राजधानी भोपाल में गुरुवार शाम बारिश हुई। शहर के कई इलाकों में चने के दानों के बराबर ओले भी गिरे हैं। भोपाल संभाग समेत ग्वालियर चंबल संभाग, सागर, जबलपुर, शहडोल, होशंगाबाद, उज्जैन, इंदौर के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे हैं। नीमच और मंदसौर में भी हल्की से मद्धम बारिश हो सकती है।मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 8 संभागों के कई जिलों में बाऱिश की चेतावनी जारी कर रखी है।

दरअसल मध्यप्रदेश में इनदिनों चार सिस्टम एक्टिव हैं। जिसका असर प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है। दक्षिणी पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मध्यप्रदेश औऱ उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने 18 और 19 मार्च को कई संभागों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। इससे पहले 11-12 मार्च के दौरान भी बारिश हुई थी, सागर, रीवा, सीहोर, जबलपुर क्षेत्रों ओले भी गिरे थे।

 

भोपाल में गुरुवार शाम तेज बारिश हुई। वहीं बुधवार को इंदौर, उज्जैन में हल्की बारिश दर्ज की गई थी। जिससे शहर का तापमान गिर गया था। लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान खरगोन में 40 डिग्री दर्ज किया गया था। तापमान की वजह से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। सबसे कम तापमान रीवा, मडंला और सिवनी में 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भोपाल, जबलपुर, रीवा, सागर, शहडोल जिलों में भी बारिश की चेतावनी जारी की थी। कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका है। बिना मौसम होने वाली बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं इस बिना मौसम बरसात से किसानों की गेहूं और चने की फसल खराब होने की आशंका है।