Ujjain: SP मनोज सिंह कोरोना पॉजिटिव
उज्जैन एसपी मनोज सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, अरबिंदो अस्पताल में भर्ती, सोमवार को महाकाल की सवारी में हुए थे शामिल

उज्जैन। एसपी मनोज सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एसपी मनोज सिंह सोमवार को बाबा महाकाल की शाही सवारी में ड्यूटी पर थे। बाबा महाकाल की इसी शाही सवारी में शामिल उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर मोहन यादव भी संक्रमित हो चुके हैं। उज्जैन एसपी मनोज सिंह मंत्री मोहन यादव के संपर्क में आए थे। संभवत: इसी वजह से वे भी कोविड 19 संक्रमित हुए हैं। मंत्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद उज्जैन एसपी ने एहतियात के तौर पर बुधवार सुबह ही अपना कोरोना टेस्ट कराया था। एसपी मनोज सिंह को अरबिंदो अस्पताल में किया गया है।
उज्जैन एसपी मनोज सिंह ने कोरोना काल में 8 मई को शहर का जिम्मा सम्हाला था। उनका एक फोटो उनदिनों वायरल हुआ था, जिसमें एसपी मनोज सिंह बाबा महाकाल को बीच सड़क पर ही नमन करते दिखाई दे रहे थे।