इंदौर में मौसम ने ली करवट, बारिश के बाद लोगों को गर्मी से मिली राहत 

बारिश से शहर के लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वहीं किसानों ने भी राहत की सांस ली।

Publish: Sep 06, 2023, 06:18 PM IST

Image courtesy- DB
Image courtesy- DB

इंदौर। मध्यप्रदेश की मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर में जमकर बारिश हो रही है। जिससे यहां के लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। यहां पिछले कई दिनों से तेज धूप के साथ साथ भीषण गर्मी हो रही थी। लोग उमस से काफी परेशान थे। लेकिन मौसम में अचानक से बदलाव आया। यहां सुबह से तेज धूप थी, लेकिन शाम होते होते लगभग 3:30 बजे के करीब तेज बारिश शुरु हो गई। जिसके बाद लोगों गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

 

किसानों ने भी राहत की सांस 

दरअसल राज्य में पिछले कई दिनों से बारिश ना होने के गर्मी काफी बढ़ गई थी और अभी खरीफ सीजन के फसलें जैसे मक्का, धान, बाजरा, ज्वार आदि खेतों में लगी हुई है और इन्हे उगने में पानी की अधिक मात्रा में जरूरत पड़ती है। किसान बोरवेल, कुएं की मदद से पानी की कमी पूरी नहीं कर पाते है। इसलिए उन्हें बारिश पर भी निर्भर होना पड़ता है। बारिश ना होने के कारण किसानों की फसलें पीली पड़ने लगी थी और उन्हें सूखे का भी डर परेशान करने लगा था। लेकिन बारिश होने के कारण उन्होंने ने भी चैन की सांस ली है। ऐसे ही मौसम बना रहा तो उनकी फसलें बर्बाद होने से बच जाएगी। 

बता दें कि मध्य प्रदेश में अब तक 662.8 मिमी बारिश हुई है। जबकि अब तक औसतन 816 मिमी बारिश हो जानी थी। लेकिन अब मौसम में बदलाव आया है। आने वाले दिनों में तेज बारिश हो सकती हैं।