50 फीसदी कमीशन पर चौतरफा घिरी शिवराज सरकार, प्रियंका गांधी बोलीं- भ्रष्टाचार में कर्नाटक से आगे निकली MP बीजेपी
कर्नाटक में भ्रष्ट BJP सरकार 40% कमीशन की वसूली करती थी। मध्य प्रदेश में BJP भ्रष्टाचार का अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गई है: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीनों का वक्त बचा है और शिवराज सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों से चौतरफा घिरी हुई है। प्रदेश के कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन ने 50 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप लगाते हुए शिवराज सरकार को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 50 फीसदी कमीशन मामले में राज्य सरकार पर करारा हमला बोला है।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, 'मध्य प्रदेश में ठेकेदारों के संघ ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि प्रदेश में 50% कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है। कर्नाटक में भ्रष्ट BJP सरकार 40% कमीशन की वसूली करती थी। मध्य प्रदेश में BJP भ्रष्टाचार का अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गई है। कर्नाटक की जनता ने 40% कमीशन वाली सरकार को बाहर किया, अब मध्य प्रदेश की जनता 50% कमीशन वाली भाजपा सरकार को सत्ता से हटाएगी।'
मध्य प्रदेश में ठेकेदारों के संघ ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि प्रदेश में 50% कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 11, 2023
कर्नाटक में भ्रष्ट BJP सरकार 40% कमीशन की वसूली करती थी। मध्य प्रदेश में BJP भ्रष्टाचार का अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गई है।… pic.twitter.com/LVemnZQ9b6
प्रियंका गांधी के ट्वीट पर पीसीसी चीफ कमलनाथ की भी प्रतिक्रिया आई है। कमलनाथ ने ट्वीट किया, 'प्रियंका जी आपने मध्य प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार के दानव को पूरी दुनिया के सामने उजागर कर स्पष्ट कर दिया है कि मध्य प्रदेश की जनता किस तरह सत्ताधारी पार्टी की कमीशन और लूट का शिकार बन रही है। मध्य प्रदेश में गर्भवती महिलाओं के पोषण आहार से लेकर भगवान महाकाल के परिसर के निर्माण तक में 50% से अधिक कमीशन का घोटाला किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में घोषणावीर नटवरलाल की सरकार है जो "पैसा दो, काम लो" के सिद्धांत पर चल रही है।'
आदरणीय प्रियंका जी आपने मध्य प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार के दानव को पूरी दुनिया के सामने उजागर कर स्पष्ट कर दिया है कि मध्य प्रदेश की जनता किस तरह सत्ताधारी पार्टी की कमीशन और लूट का शिकार बन रही है। मध्यप्रदेश में गर्भवती महिलाओं के पोषण आहार से लेकर भगवान महाकाल के परिसर के… https://t.co/8N9B13RL4g
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) August 11, 2023
इससे पहले कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने भी 50 फीसदी कमीशन मामले में राज्य सरकार पर निशाना साधा था। जयराम रमेश ने ट्वीट किया, 'कर्नाटक में भाजपा की 40% कमीशन वाली सरकार थी। मध्य प्रदेश की BJP सरकार उससे भी एक कदम आगे है। यहां 50% कमीशन की बात सामने आ रही है। जैसे कर्नाटक के लोगों ने भ्रष्ट भाजपा सरकार को हटाया वैसे ही मध्य प्रदेश की जनता भी इस भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बाहर करेगी।'
कर्नाटक में भाजपा की 40% कमीशन वाली सरकार थी। मध्य प्रदेश की BJP सरकार उससे भी एक कदम आगे है। यहां 50% कमीशन की बात सामने आ रही है।
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) August 11, 2023
जैसे कर्नाटक के लोगों ने भ्रष्ट भाजपा सरकार को हटाया वैसे ही मध्य प्रदेश की जनता भी इस भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बाहर करेगी। pic.twitter.com/EE7n3XTR2w
वहीं, इस बीच पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का एक पुराना बयान भी वायरल हो रहा है। इसमें दिग्विजय सिंह आरोप लगाते हुए कहते हैं कि कर्नाटक में तो 40 फीसदी कमीशन की ही सरकार थी, मध्य प्रदेश में 50 फीसदी कमीशन वाली सरकार है। सिंह ने शुक्रवार को एक ट्वीट में लिखा, 'कर्नाटक के पूर्व भाजपा शासन का 40% कमीशन का रिकॉर्ड मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Mr 50% शिवराज सिंह ने तोड़ दिया। अब इस Mr 50% को बदलने का समय आ गया है।
मध्य प्रदेश में खुलेआम लूट मची हुई है। अधिकारियों से ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए 50% तक कमीशन लिया जा रहा है।
— Congress (@INCIndia) August 11, 2023
आज वहां मुख्यमंत्री निवास से कॉल जाता है और पूछा जाता है कि- कौन सी पोस्टिंग चाहिए?
भ्रष्टाचार का मेन्यू कार्ड लगा हुआ है। इतना भ्रष्टाचार हमने अपने जीवन में कभी नहीं… pic.twitter.com/Ykh3vqav4d
बता दें कि मध्य प्रदेश लघु ठेकेदार संघ ने हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को संबोधित एक पत्र में लिखा है कि, 'बीजेपी की वर्तमान सरकार जब से अस्तित्व में आई, तब से लेकर अब तक हम संविदाकारों का जीवन नरक की तरह हो गया है। पूर्व में 15 से 20 प्रतिशत का कमीशन प्रचलित था, इस पर किसी को कोई आपति भी नहीं थी। लेकिन अब 50% कमीशन की मांग की जा रही है।' ठेकेदार संघ का पत्र वायरल होने के बाद प्रदेश की सियासत में भूचाल आ गया है।