Ghaziabad : पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 7 लोग जिंदा जले

मृतकों की संख्या बढ़ने के बाद गुस्साए लोगों ने डीएम, एसपी, विधायक समेत कई अन्य को बंधक बनाया

Publish: Jul 06, 2020, 08:12 AM IST

गाजियाबाद के मोदीनगर में रविवार दोपहर पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में तकरीबन 20 लोग फंसे गए थे। मृतकों की संख्या बढ़ने  आशंका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पटाखा फैक्ट्री को कई वर्षों से अवैध तरीके से चलाया जा रहा था। मृतकों की संख्या बढ़ने के बाद गुस्से में प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों ने डीएम, एसपी, विधायक समेत कई अन्य लोगों को बंधक बना लिया है। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है व मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी है।

उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद जिला अंतर्गत मोदीनगर के बखरवा गांव फैक्ट्री जन्मदिन पर इस्तेमाल करने वाली फुलझड़ियों को बनाने की थी। रविवार (5 जुलाई) दोपहर फैक्ट्री में अचानक ब्लास्ट हुआ जिसके बाद भीषण आग लग गयी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि मौके पर ही 7 लोग जिंदा जल गए। इस दौरान लोग चीखते-चिल्लाते रहे पर उन्हें बचाने के लिए कोई नहीं था। 

जानकारी के मुताबिक इस फैक्ट्री में काम करने वाले लोगों में अधिकतर महिलाएं थी। फिलहाल महिलाओं और पुरुषों के मृत्यु की संख्या की जानकारी नहीं है। स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री में आग लगते ही अपने स्तर पर तकरीबन 10 लोगों को बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस प्रशासन मृतकों की शिनाख्त करने और राहत बचाव कार्य में जुटा हुआ है।